Test Ad
विहिप के नए विभाग संगठन मंत्री दिव्यांशु का किया गया स्वागत।

विहिप के नए विभाग संगठन मंत्री दिव्यांशु का किया गया स्वागत।

आजमगढ़ से उपेंद्र पांडे की रिपोर्ट

गत दिनों वाराणसी में विश्व हिन्दू परिषद के पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं की हुई बैठक में दिव्यांशु जी को आर्यमगढ़ और बलिया विभाग का संयुक्त विभाग संगठन मंत्री बनाया गया।

बैठक में विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय और लखनऊ क्षेत्र के क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र उपस्थित रहे।

शनिवार को आज़मगढ़ प्रथम आगमन पर नवनियुक्त विभाग संगठन मंत्री दिव्यांशु जी का नगर के मातबरगंज स्थित रितेश डेंटल सेंटर पर कार्यकर्ताओं द्वारा अंगवस्त्रम व माला पहनाकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर दिव्यांशु जी ने कहा कि जनपद में विश्व हिन्दू परिषद के कार्यों को और सुदृढ करते हुए हिन्दुत्व की आवाज को और मजबूती से उठाया जाएगा और वर्तमान में आतंक का वातावरण बनाने का प्रयास करने वालों की गंदी मानसिकता हिन्दू समाज अब कत्तई स्वीकार नही करेगा।

स्वागत करने वालों में विहिप विभाग अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, जिला कार्याध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह पप्पू, जिला कोषाध्यक्ष आशीष गोयल, जिला मंत्री गौरव, जिला सह मंत्री संतोष गुप्ता, नगर अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, नगर उपाध्यक्ष संजीव डालमिया, नगर मंत्री राघवेंद्र मिश्रा लड्डू , नगर सह मंत्री सूरज निषाद, बजरंगदल नगर संयोजक हिमांशु राज, नगर सह संयोजक हर्ष गुप्ता, विमल निषाद इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विहिप के नए विभाग संगठन मंत्री दिव्यांशु का किया गया स्वागत।
admin
Share: | | |
Comments
Leave a comment

Advertisement

Test Sidebar Ad
Search

Recent News

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

Get In Touch

Call Us:
9454014312

Email ID:
tahkikatnews.in@gmail.com

Follow Us
Follow Us on Twitter
Follow Us on Facebook

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.