Test Ad
भाजपा ने किया नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों का सम्मान

भाजपा ने किया नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों का सम्मान

कैलाश सिंह विकास वाराणसी 

     वाराणसी । सोमवार को गुलाबबाग सिगरा स्थित भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय में  नगर निगम चुनाव में निर्वाचित महापौर और पार्षदों के सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।

  समारोह में उपस्थित क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने कहा कि पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में काशी के जनता के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास सभी जनप्रतिनिधियों को होना चाहिए। हम सभी के गौरव का विषय है कि काशी में नगर निगम में बहुमत आई है। 

     राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि यह जीत भारतीय जनता पार्टी की मोदी और योगी सरकार के कार्यों की जीत है।

     राज्यमंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि यह भाजपा के उन कार्यकर्ताओं की जीत है जो निःस्वार्थ भाव से समाज में दिन रात काम करते हैं। 

   नवनिर्वाचित महापौर अशोक तिवारी ने कहा कि इस जीत के लिए काशी नगरी की सम्मानित जनता का आभार व्यक्त करता हूं और विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देता हूं।

     इस अवसर पर समारोह की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने नगर निकाय के चुनावों में मतदाताओं का धन्यवाद व आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि विकास व सुशासन के मुद्दे पर विकास के कार्य कराए जाएंगे।

   श्री विद्यासागर राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार रिकॉर्ड वोटों से महापौर सीट जीती है तथा रिकॉर्ड 63 पार्षद जिसमें 19 महिला पार्षद भी हैं।

    सम्मान समारोह को क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, विधान परिषद सदस्य एवं जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु, विधायक त्रिभुवन राम, क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया और सुशील त्रिपाठी, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने भी संबोधित किया। 

    कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय,  संचालन चुनाव संयोजक एवं महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री संजय सोनकर ने किया।

       इस अवसर पर मुख्य रूप से नवनिर्वाचित महापौर अशोक तिवारी के साथ-साथ भाजपा के सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर मुख्य रूप से आत्मा विशेश्वर, आलोक श्रीवास्तव, अभिषेक मिश्रा, डॉ गीता शास्त्री, साधना वेदांती, इंजीनियर अशोक यादव, मधुकर चित्रांश, एडवोकेट अशोक कुमार, जगदीश त्रिपाठी, अशोक पटेल, मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, शैलेंद्र मिश्रा सोनू, डॉ रचना अग्रवाल, डॉ अनुपम गुप्ता किशन कनौजिया नीरज जायसवाल दिलीप साहनी विवेक मौर्य, कुशाग्र श्रीवास्तव, ऋतिक मिश्रा, इंदु भूषण गुप्त सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

भाजपा ने किया नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों का सम्मान
Admin
Share: | | |
Comments
Leave a comment

Advertisement

Test Sidebar Ad
Search

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

Get In Touch

Call Us:
9454014312

Email ID:
tahkikatnews.in@gmail.com

Follow Us
Follow Us on Twitter
Follow Us on Facebook

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.