Test Ad
पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच ने निकाला मशाल जुलूस

पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच ने निकाला मशाल जुलूस

उपेंद्र कुमार पाण्डेय आजमगढ़ 

आजमगढ़। प्रान्तीय नेतृत्व के निर्देशन में पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच जनपद आजमगढ़ के बैनर तले दिनांक 21.05. 2023 को सायंकाल 6 बजे से केन्द्रीय एवं राज्य कर्मचारियों के साझा कार्यक्रम के तहत केन्द्रीय कर्मचारी राज्य कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स द्वारा पूर्व निर्धारित चरणबद्ध कार्यक्रम के तहत मशाल जुलूस का आयोजन किया गया। मशाल जुलूस पीडब्लूडी० कार्यशाला से प्रारम्भ होकर मेहता पार्क डी०ए०वी० तिराहे स रैदोपुर तिरमुहाने होते हुए कलेक्ट्रेट पहुँचा जहाँ वक्ताओं ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग के समर्थन में नारे लगाये और सरकार से मांग की पुरानी पेंशन योजना को तत्काल बहाल किया जाय। जुलूस का नेतृत्य कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री संतोष कुमार यादव व उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री अनिल कुमार तिवारी द्वारा किया गया। इसमें मुख्य रूप से मात्र शिशु कल्याण की अध्यक्ष प्रभा सिंह एवं आई०सी०डी०एस० की अध्यक्ष रीता सिंह के साथ-साथ सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के मण्डलीय अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह व डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के जनपदीय अध्यक्ष रविन्द्र यादव एवं डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के जनपदीय मंत्री शेषनाथ चौहान एवं आई०टी०आई संघ के अध्यक्ष रविन्द्र यादव एवं बी०एस०एन०एल० से आनन्द सिंह एवं रेलवे से श्रवण सिंह एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामकरन राय एवं मण्डलीय अध्यक्ष कौशल कुमार राय एवं डॉ० डी०एस० त्रिपाठी एवं श्री महेन्द्र पुरी एवं ओ०पी० गॉड आदि सैकड़ों लोग मशाल जुलूस में उपस्थित रहे।

पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच ने निकाला मशाल जुलूस
Admin
Share: | | |
Comments
Leave a comment

Advertisement

Test Sidebar Ad
Search

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

Get In Touch

Call Us:
9454014312

Email ID:
tahkikatnews.in@gmail.com

Follow Us
Follow Us on Twitter
Follow Us on Facebook

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.