Test Ad
शहर कॉंग्रेस कमेटी आज़मगढ़ कार्यालय पर पुर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि

शहर कॉंग्रेस कमेटी आज़मगढ़ कार्यालय पर पुर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि

उपेंद्र कुमार पाण्डेय आजमगढ़ 

आज़मगढ़! आज शहर कॉंग्रेस कमेटी आज़मगढ़ कार्यालय पर अध्यक्ष मोहम्मद नजम शमीम की अध्यक्षता में पुर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनायी गयी सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी नजम ने कहा कि देश को कंप्यूटर, तकनीक एवं दूरसंचार क्रांति देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी कहते थे, "भारत 21वीं सदी में पहुंचेगा तो दुनिया दांतों तले उंगली दबा लेगी कि भारत ने इतनी प्रगति कैसे कर ली!" उन्होंने वक्त रहते तकनीक एवं विज्ञान की ताकत पहचानी और इसे विकास की कुंजी बनाया। वे मानते थे कि विज्ञान और तकनीक के सहारे ही भारत की प्रगति में तेजी लाई जा सकती है। शहर अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मिर्ज़ा बरकत उल्लाह बेग ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने कहा था, "मेरा सपना है एक मजबूत, आजाद, आत्मनिर्भर और दुनिया के अगुआ देशों की कतार में खड़े भारत का।" इस सपने के लिए उन्होंने ठोस व दूरगामी नीतियां बनाईं। जिला महासचिव मोहम्मद आमिर ने कहा स्व. राजीव गांधी ने घर-घर कंप्यूटर और गांव-गांव टेलीफोन पहुंचाने की योजना तैयार की। दूरसंचार नेटवर्क की जरूरतों को पूरा करने के लिए सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (C-DOT) की स्थापना की। देश भर में मजबूत दूरसंचार व्यवस्था का ढांचा तैयार किया। 1986 में MTNL की स्थापना हुई। टेलीफोन केंद्रों का डिजीटलीकरण शुरू हुआ। उनके नेतृत्व में ही टेलीफोन निगम लिमिटेड और विदेश संचार निगम लिमिटेड की स्थापना हुई। दूरसंचार आयोग का गठन हुआ। इन प्रयासों की वजह से देश में दूरसंचार क्रांति का रास्ता तैयार हुआ। गांव-गांव पीसीओ बूथ खुले। आज 21वीं सदी में भारत आईटी सेक्टर में अग्रणी देशों में शुमार है और हर हाथ में मोबाइल फोन है। राजीव गांधी के प्रगतिशील सपने और सीमित संसाधनों में देशवासियों की अथक मेहनत ने भारत को अथाह मजबूती दी। भारत कंप्यूटर, तकनीक और दूरसंचार क्रांति का साक्षी बना।

श्रद्धांजलि सभा में मिर्ज़ा अहमर बेग, रेयानजुल हसन, हबीब आज़मी, रतन, मोहम्मद अनस, अशफाक अंसारी, बृजेश, तैय्यब आज़मी, अफजल, राजेश पटेल, अबसार, नसर, असलम, नदीम खान, अबदुल्ला आदि रहे।

शहर कॉंग्रेस कमेटी आज़मगढ़ कार्यालय पर पुर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि
Admin
Share: | | |
Comments
Leave a comment

Advertisement

Test Sidebar Ad
Search

Recent News

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

Get In Touch

Call Us:
9454014312

Email ID:
tahkikatnews.in@gmail.com

Follow Us
Follow Us on Twitter
Follow Us on Facebook

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.