देवरिया ब्यूरो
देवरिया। भाजपा के संपर्क से समर्थन अभियान के क्रम में उमानगर देवरिया में नरसिंह अध्यक्ष प्रगति शील भोजपुरी समाज, के आवास पर महा सम्पर्क अभियान के देवरिया विधानसभा के संयोजक वीरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड, डॉ रमापति राम त्रिपाठी सांसद देवरिया, डॉ शलभ मणि त्रिपाठी विधायक देवरिया सदर अन्य कार्य कर्ताओं के साथ पहुंचे। नरसिंह को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। प्रगति शील भोजपुरी समाज के तरफ़ से भोजपुरी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने से सम्बन्धी ज्ञापन सौंपा गया।
आवास पर अतिथियों का स्वागत करते हुए नरसिंह ने कहा कि पचहत्तर वर्ष से आजाद भारत में भोजपुरी भाषी लोगों अपनी मातृभाषा भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए दिल्ली के तरफ़ टकटकी लगाए बैठे हैं। अभी तक सम्मान नहीं मिला। जबकि लोकसभा में और उत्तर प्रदेश के विधानसभा सभा में सबसे ज्यादा सांसद और विधायक भोजपुरी क्षेत्र से ही आते है। भोजपुरी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल नहीं करने से पच्चीस करोड़ भोजपुरी भाषियों और भोजपुरी भाषा का अपमान है। इसके लिए भोजपुरी क्षेत्र के सभी सांसदों, विधायकों को जोर दार आवाज उठाना चाहिए। संविधान में सम्मान नहीं मिलने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
इस अवसर पर अजय शाही, राजेश मिश्रा,सुनिल गुप्ता, कृष्ण मोहन सिंह, जय किशन कुशवाहा, सौदागर सिंह, व्यास मुनि पाण्डेय, सहित अधिक संख्या में लोग मौजूद थे।
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।
© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.