Test Ad
 विकास तीर्थ अवलोकन कार्यक्रम के क्रम में भाजपा पदाधिकारियों ने किया फर्टिलाइजर खाद कारखाना का अवलोकन

विकास तीर्थ अवलोकन कार्यक्रम के क्रम में भाजपा पदाधिकारियों ने किया फर्टिलाइजर खाद कारखाना का अवलोकन

कृपा शंकर चौधरी 

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे महा सम्पर्क अभियान के क्रम में बुधवार को विकास तीर्थ अवलोकन कार्यक्रम के अन्तर्गत भाजपा सदर लोकसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों द्वारा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह और महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में फर्टिलाइजर खाद कारखाना का अवलोकन किया गया। जहाँ पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य तथा सदर सांसद रवि किशन शुक्ल उपस्थित थे।


डॉ धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि देश के सर्वाधिक लोकप्रिय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के 9 साल का कार्यकाल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। यह देश का स्वर्णिम काल है।मोदी जी के नेतृत्व 21वीं सदी का नया भारत बुलंद भारत है। जहाँ पर नित विकास के नये आयाम लिखे जा रहे हैं। जन कल्याणकारी योजनाओं से देश का हुआ चौतरफा विकास हो रहा है गोरखपुर में फर्टिलाइजर खाद कारखाना ऐतिहासिक विकास का सबसे बड़ा उदाहरण है। किसानों को नीम कोटेट यूरिया खाद अब बहुत ही आसानी से उपलब्ध हो रहा है।



सांसद रवि किशन ने कहा मोदी जी का 9 साल किसानों को सामर्थ्य वान बनाया है फर्टिलाइजर खाद कारखाना से खाद का रिकार्ड उत्पादन हो रहा है। किसानों के फसलों के उत्पादन में निरन्तर बृद्धि हो रही है। देश के किसानों का सम्मान मोदी सरकार में बढ़ा है। पूर्वांचल की सबसे बड़ी जो उपलब्धि है फर्टिलाइजर का शुभारंभ।


भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह और महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि फर्टिलाइजर खाद कारखाना अन्नदाताओं सुखी और समृद्धि में वरदान साबित हो रहा है।


 इस दौरान केन्द्रीय प्रवासी राज्यसभा संसाद कृष्ण पवार, पिपराईच विधायक महेन्द्र पाल सिंह, सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजीताशू सिंह आशु, शशिकांत सिंह, नरेन्द्र सिंह, के एम मझवार, देवेश श्रीवास्तव ,ओम प्रकाश शर्मा ,बृजेश मणि मिश्रा, वीरेंद्र नाथ पाण्डेय, राधेश्याम रावत, श्वेता श्रीवास्तव, गौरव तिवारी,राहुल गिरी सहित ,महानगर पदाधिकारियों ने अवलोकन  किया ।


 

 विकास तीर्थ अवलोकन कार्यक्रम के क्रम में भाजपा पदाधिकारियों ने किया फर्टिलाइजर खाद कारखाना का अवलोकन
Admin
Share: | | |
Comments
Leave a comment

Advertisement

Test Sidebar Ad
Search

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

Get In Touch

Call Us:
9454014312

Email ID:
tahkikatnews.in@gmail.com

Follow Us
Follow Us on Twitter
Follow Us on Facebook

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.