Test Ad
लालबाग का राजा की महाआरती सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह किया,  समाज में सुख शांति समृद्धि की कामना की

लालबाग का राजा की महाआरती सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह किया, समाज में सुख शांति समृद्धि की कामना की


कैलाश सिंह विकास वाराणसी 

वाराणसी। आसभैरो स्थित अग्रवाल भवन में श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित पांच दिवसीय श्रीगणेश उत्सव समारोह के दूसरे दिन बुधवार को सुबह समिति के अध्यक्ष आनंद सूर्यवंशी व सभी पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ लालबाग का राजा श्री गणेश जी विधिवत श्रृंगार किया। तथा मोदक का भोग लगाया। महाआरती सकलडीहा के विधायक प्रभु नारायण सिंह ने की, साथ ही समाज में सुख शांति की कामना की। सांय काल 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए मेहंदी प्रतियोगिता, कौन बनेगा लखपति (प्रश्न मंच) आयोजित किया गया। जिसमें 47 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। बालिकाओं ने आकर्षक मेहंदी रचा । प्रश्न मंच मंच प्रतिभागियों ने अल्प समय में  उत्तर देकर प्रश्नकर्ता को चकित कर दिया । सभी प्रतिभागियों को समिति के संरक्षक संतोष पाटिल, अध्यक्ष आनंद सूर्यवंशी, महामंत्री अन्ना मोरे, कोषाध्यक्ष हनुमान शिंदे ने प्रमाण पत्र दिया।

मुख्य अतिथि सकलडीहा के विधायक प्रभु नारायण सिंह  व विशिष्ट अतिथि सपा कैम्प विधानसभा अध्यक्ष के चंद्रशेखर यादव  का स्वागत हनुमान शिंदे, सन्तोष पाटिल, आनंद सूर्यवंशी, अन्ना मोरे अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

सोमवार रात्रि शहर दक्षिणी के विधायक नीलंकठ तिवारी का स्वागत समिति के पदाधिकारियों ने किया। महाआरती में आयुष मंत्री डॉ दया शंकर मिश्र दयालु ने किया। समिति के पदाधिकारियों ने अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। संचालन चक्रवर्ती विजय नावड़ ने किया।

समारोह में सर्वश्री मूसा मुलानी, अशोक शिंदे, निखिल पाटिल, कैलाश सिंह विकास, संतोष शिंदे, अजीत पाटिल सहित अन्य गणमान्य शामिल रहे।

गुरुवार को सुबह व रात्रि 9 बजे महाआरती,  सांय चित्रकला प्रतियोगिता, जागरण का आयोजन किया गया है। सांयकाल 7 बजे छत्रपति शिवाजी सम्मान समारोह आयोजित है।


लालबाग का राजा की महाआरती सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह किया,  समाज में सुख शांति समृद्धि की कामना की
Admin
Share: | | |
Comments
Leave a comment

Advertisement

Test Sidebar Ad
Search

Recent News

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

Get In Touch

Call Us:
9454014312

Email ID:
tahkikatnews.in@gmail.com

Follow Us
Follow Us on Twitter
Follow Us on Facebook

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.