Test Ad
बाढ़़ पीड़ितों की मदद के लिए मंडल में टीमों का हुआ गठन

बाढ़़ पीड़ितों की मदद के लिए मंडल में टीमों का हुआ गठन

कैलाश सिंह विकास वाराणसी

 स्वतंत्रदेव सिंह के निर्देश पर भाजपा ने कसी कमर


     वाराणसी 25 अगस्त। उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के निर्देश पर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी  महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने बाढ़ग्रस्त इलाकों में मदद के लिए मंडल स्तर पर टीम गठित किया। 

   गुरुवार को गुलाब बाग कार्यालय में संपन्न परिचयात्मक बैठक में सभी मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिया कि बैठक के बाद तत्काल अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर दौरा करें तथा पूरी जानकारी स्वयं मुझे दें।

   महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने बताया कि काशी विश्वनाथ मंडल में नलिन नयन मिश्र के साथ साधना वेदांती और दिलीप साहनी, बागेश्वरी मंडल में मंडल अध्यक्ष सिद्धनाथ शर्मा के साथ एडवोकेट अशोक जाटव, डॉ रचना अग्रवाल और विवेक मौर्य, धूपचंडी मंडल में कमलेश सोनकर के साथ नीरज जायसवाल, मुन्नू राजभर और विजेंद्र मौर्या एडवोकेट, सारनाथ मंडल में अजीत सिंह के साथ जगदीश त्रिपाठी, इंजीनियर अशोक यादव और बृजेश चौरसिया, रामनगर मंडल में अजय प्रताप सिंह के साथ मधुकर चित्रांश और डॉ अनुपम गुप्ता, महामना मंडल में जगन्नाथ ओझा के साथ डॉ गीता शास्त्री अशोक पटेल और शैलेंद्र मिश्रा को इसके लिए जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि संबंधित क्षेत्रों के मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में 24 घंटे कार्यकर्ता बाढ़ पीड़ितों की सेवा करने में जुटे रहेंगे।

    मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ के अनुसार मंडल अध्यक्ष संबंधित बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में प्रशासन के साथ तालमेल बनाकर कार्य करेंगे तथा बाढ़ पीड़ितों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना, शेल्टर होम तक बाढ़़ पीड़ितों को पहुंचाने में मदद करेंगे।

  उन्होंने बताया कि संबंधित क्षेत्र में सफाई पर भी विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया गया

बाढ़़ पीड़ितों की मदद के लिए मंडल में टीमों का हुआ गठन
admin
Share: | | |
Comments
Leave a comment

Advertisement

Test Sidebar Ad
Search

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

Get In Touch

Call Us:
9454014312

Email ID:
tahkikatnews.in@gmail.com

Follow Us
Follow Us on Twitter
Follow Us on Facebook

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.