Test Ad
वाराणसी में रोड डायवर्शन - घर से निकलने से पहले पढ़ लीजिए पूरी खबर

वाराणसी में रोड डायवर्शन - घर से निकलने से पहले पढ़ लीजिए पूरी खबर

                                                                      कैलाश सिंह विकास वाराणसी                     

वाराणसी । सूर्य षष्ठी/लोलार्क कुण्ड स्नान का पर्व हर्षोल्लास के साथ 2 सितम्बर को मनाया जाएगा। इसमें वाराणसी के अतिरिक्त अन्य जनपदो एवं प्रान्तों से अत्यधिक संख्या में महिलाये स्नान हेतु अपने सहयोगियो एवं वाहनो के साथ आती है। उक्त कार्यक्रम के दौरान वाराणसी नगर क्षेत्र में यातायात का दबाव बढ़कर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिसके दृष्टिगत आमजनमानस के सुगम आवागमन हेतु यातायात पुलिस कमिश्नरेट- वाराणसी द्वारा ट्रैफिक प्लान एडवाइजरी विनम्र अनुरोध के साथ जारी किया जा रहा है जो 1 सितम्बर दोपहर 2 बजे से से 2 सितम्बर 2022 को दोपहर 2 बजे तक जारी रहेगा। एडीसीपी ट्रैफिक डीके पूरी ने आमजनमानस अपने आवागमन हेतु इस एडवाइजरी का पालन करते हुए वैकल्पिक एवं निर्धारित मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है, जिससे उन्हें यातायात सम्बन्धी किसी असुविधा का सामना नहीं करना पड़े तथा अनावश्यक रूप से उनके अमूल्य समय का नुकसान न हो। इस दौरान एम्बुलेन्स गर्भवती महिलाओ दिव्यांगो वृद्ध अस्वस्थ व्यक्ति जो उस क्षेत्र के निवासी है उनको आवश्यकता अनुसार आवागमन हेतु छूट प्रदान किया जायेगा।

सूर्य षष्ठी /लोलार्क कुण्ड स्नान के दौरान यातायात डायवर्जन व्यवस्था                                                                                       01 - बैंक ऑफ बड़ौदा से किसी भी प्रकार के वाहन को अस्सी चौराहा की तरफ नही जाने दिया जायेगा। इन वाहनों को पदमश्री चौराहा एवं रविदास गेट रोड की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा, जो पदमश्री चौराहा एवं रविदास गेट रोड होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।

2. नगवा चौराहे से किसी भी प्रकार के वाहन को रविदास पार्क व अस्सी घाट की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा। इन वाहनों को ट्रामा सेंटर व रविदास गेट की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा, जो ट्रामा सेंटर व रविदास गेट रोड होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।

3. पदमश्री चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को अस्सी चौराहे की तरफ नही जाने दिया जायेगा। इन वाहनों को ब्राडवे होटल एवं दुर्गाकुण्ड की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा, जो ब्राडवे होटल एवं दुर्गाकुण्ड होते हुये अपने गन्तव्य को जा 

सकेगा 

4. शिवाला मोड़ से किसी भी प्रकार के वाहन को अस्सी चौराहे की तरफ नही जाने दिया जायेगा। इन वाहनों को ब्राडवे तिराहा एवं पद्मश्री चौराहा के तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा, जो ब्राडवे होटल एवं पद्मश्री चौराहा होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगें।

5. ब्राडवे होटल से किसी भी प्रकार के वाहन को सोनारपुरा की तरफ नही जाने दिया जायेगा इन वाहनों को रविन्द्रपुरी कालोनी रोंड व विजया माल की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा जो विजया तिराहा एवं रविन्द्रपुरी कालोनी होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेगें। 

6. सोनारपुरा से किसी भी प्रकार के वाहन को अस्सी चौराहा की तरफ नही जाने दिया जायेगा इन वाहनों को गोदौलिया चौराहाब्राडवे होटल की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा जो गोदौलिया चौराहा या ब्राडवे होटल तिराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।

7. गोदौलिया चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को सोनारपुरा के तरफ नही जाने दिया जायेगा इन वाहनों को रामापुरा चौराहा के तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा जो रामापुरा चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।                                                                           नो व्हीकल जोन

 1. बैंक ऑफ बड़ौदा से अस्सी चौराहा तक

 2. नगवा चौराहा से रविदस घाट तक।

 3. पदम श्री चौराहा से अस्सी चौराहा तक

 4. शिवाला चौराहा से अस्सी चौराहा तक।

 5. ब्राडवे होटल से सोनारपुरा तक।

 6. सोनारपुरा से अस्सी चौराहा तक।

 7. गोदौलिया से सोनापुरा तक।

पार्किंग व्यवस्था:

 मैदागिन के रास्ते से आने वाले वाहनो के लिए पार्किंग स्थल-

 1- टाउन हाल मैदागिन

 2- हरिश्चन्द्र डिग्री कालेज के सामने खाली मैदान

 3.- नेशनल इण्टर कालेज।

बेनिया के रास्ते से आने वाले वाहनो के लिए पार्किंग स्थल-

 1.- क्वीन्स इण्टर कालेज का मैदान।

 2- बेनिया पार्किंगं।

 3. सनातम धर्म इएटर कालेज[दो पाहिया)।

 4.- गोदौलिया पार्किंगं[दो पाहिया)

लक्सा के रास्ते से आने वाले वाहनो के लिए पार्किंग स्थल।

 1- मजदा पा्किंगं।

 2- गोदौलिया पार्किंगं[दो पाहिया)।

 भेलूपुर एवं बीएचयू के रास्ते आने वाले वाहनो के लिए पार्किंग स्थल।

 1. भेलूपुर थाने के पास सिनेमा हाल का मैदान (दो पाहिया)।

 2. बबा किनाराम आश्रम से रामचन्द्र शुक्ल चौराहा तक रविन्द्रपुरी रोड दोनो तरफ।

वाराणसी में रोड डायवर्शन - घर से निकलने से पहले पढ़ लीजिए पूरी खबर
admin
Share: | | |
Comments
Leave a comment

Advertisement

Test Sidebar Ad
Search

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

Get In Touch

Call Us:
9454014312

Email ID:
tahkikatnews.in@gmail.com

Follow Us
Follow Us on Twitter
Follow Us on Facebook

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.