Test Ad
श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति द्वारा पांच दिवसीय होगा आयोजन

श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति द्वारा पांच दिवसीय होगा आयोजन


कैलाश सिंह विकास रिपोट आंनद कुमार सिंह


मुम्बई सुप्रसिध्द लाल बाग का राजा की प्रतिमूर्ति की स्थापना बुध्दवार को

वाराणसी, श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति द्वारा आसभैरो सिथत अग्रवाल समाज भवन के सभागार में एक पत्रकार वार्ता  की गई।

 श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष सुहास पाटिल ने पत्रकारों को बताया कि 16वां श्री गणेश उत्सव इस वर्ष जो 31 अगस्त 2022 से प्रारम्भ होकर 4 सितम्बर,2022 तक पांच दिवसीय विभिन्न विधा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के प्रथम दिन 31 अगस्त, बुधवार प्रातः 9,30

बजे श्री गणेश प्रतिमा,लालबाग के राजा की प्रतिमूर्ति की स्थापना की जाएगी। सांयकाल 5 बजे चित्रकला प्रतियोगिता,6,30 बजे

शिव चरित्र जनता नाट्य मंचन तथा छत्रपति शिवाजी महाराज सम्मान समारोह एवं रात्रि 9 बजे

श्री काशी विश्वनाथ डमरू दल (51 डमरू दल की ध्वनि) साथ

ही लालबाग के राजा की प्रतिमूर्ति का महाआरती होगा। दुसरे दिन

1 सितंबर 2022 , गुरूवार सुबह 9 बजे महाआरती सांय 6 बजे मेंहदी प्रतियोगिता,7बजे कौन बनेगा करोड़पति (सामान्य ज्ञान)

एवं रात्रि 9बजे महाआरती होगा।

तीसरे दिन 2 सितंबर, शुक्रवार प्रातः 9 बजे महाआरती, सांय 6 बजे जागरण, रात्रि 9 बजे महाआरती होगा।चौथे दिन 3 सितंबर, शनिवार सुबह 9 बजे महाआरती,सांय 6,30 बजे फैंसी

ड्रेस प्रतियोगिता ( आयु 12 वर्ष तक),7 बजे डांस प्रतियोगिता (आयु 12 तक) तथा महाआरती रात्रि 9 बजे होगा। पांचवें दिन 4 सितम्बर, रविवार प्रातः 9 बजे महाआरती, दोपहर 12 बजे शोभायात्रा, एवं भव्य विसर्जन होगा। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण नासिक से आये 80

सदस्यीय दल, गणपति ढोल-ताशा दल द्वारा विसर्जन शोभायात्रा में विभिन्न कलाओं की प्रस्तुति करेंगे।

अध्यक्ष सुहास पाटिल ने श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति के पदाधिकारीगण

के नामों की घोषणा की। जिसमें वरिष्ठ संरक्षक माणिक राव पाटिल, संरक्षक संतोष पाटिल, सलाहकार ताना जी पाटिल,हेणमंत राव मोरे, अध्यक्ष सुहास पाटिल, उपाध्यक्ष आनन्द सूर्यवंशी, अतीत पाटिल, बजरंग शिंदे,मुसा मुलानी,शिवम् जायसवाल, महामंत्री अन्ना मोरे, कोषाध्यक्ष हनुमान शिंदे, मंत्री सोनू पाटिल, विनोद जाधव,

सुनील शिंदे,शुभम पाटिल,सहकोषाधयक्ष प्रकाश मिशाल, कार्यक्रम संयोजक अशोक शिंदे, चक्रवर्ती विजय नावड, सह-संयोजक निखिल पाटिल, मिडिया संयोजक डॉ कैलाश सिंह विकास है।

वरिष्ठ संरक्षक माणिक राव पाटिल तथा संरक्षण संतोष पाटिल श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति के इतिहास बताया। उन्होंने कहां कि2007 में रेशम कटरा में श्री गणेश उत्सव का शुभारंभ समिति ने किया था।

उसके बाद से अग्रवाल भवन में श्री गणेश उत्सव आयोजित हो रहा है।यह सोलहवां वर्ष है।श्री गणेश उत्सव में प्रतिवर्ष शहर दक्षिणी के पूर्व विधायक श्री श्याम देव चौधरी श्री गणेश प्रतिमा स्थापना पुजन के साक्षी रहे।इस वर्ष भी मुख्य अतिथि गणेश पुजन के रहेंगे।2011 से छत्रपति शिवाजी महाराज सम्मान विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले विभूतियों को दिया जाता है। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री रामनाइक का तीन बार तथा उत्तर प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री बी0डी0 भोंसले, पद्मभूषण देवी प्रसाद द्विवेदी, पद्यश्री रजनीकांत, पद्मश्री पं0 शिवनाथ मिश्र, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति, काशी विश्वनाथ मंदिर के सी0ई0ओ0, के0 एल0मीणा, नीतिन रमेश गोकर्ण आकर श्री गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त कर चुके हैं।श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति महामंत्री अन्ना मोरे

ने काशी के धर्मपरायण जनता से अनुरोध किया है कि लालबाग के राजा की प्रतिमूर्ति श्री गणेश प्रतिमा का दर्शन कर आशीर्वाद लें तथा पांच दिवसीय आयोजन के साक्षी बने।

श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति द्वारा पांच दिवसीय होगा आयोजन
admin
Share: | | |
Comments
Leave a comment

Advertisement

Test Sidebar Ad
Search

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

Get In Touch

Call Us:
9454014312

Email ID:
tahkikatnews.in@gmail.com

Follow Us
Follow Us on Twitter
Follow Us on Facebook

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.