विनोद कुमार सोनबरसा बाजार
गोरखपुर। सोनबरसा पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत चौरीचौरा क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग मे फोरलेन पर मंगलवार को दोपहर 12बजे तेज गति पिकअप की जोरदार टक्कर से आटो पलट गया।आटो मे सवार एक युवक और चार महिलाएं गम्भीर रुप से घायल हो गयी स्थानीय लोगों ने घायल युवक को एम्बुलेंस से मेडिकल कालेज भिजवाया।और घायल महिलाओं को निजी अस्पताल पहुँचाया। इसी क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग निवासिनी सावित्री देवी 60 पत्नी द्वारिका व बबीता 22 पुत्री रमाशंकर प्रजापति झंगहा क्षेत्र के करही निवासिनी कविता 28 पत्नी सनुज कुमार पिपराईच क्षेत्र के माधवपुर निवासिनी सुरेखा शर्मा 38 पत्नी जितेन्द्र और देवरिया जिले के पचरुखा निवासी सुवाष 45 मंगलवार को दोपहर12बजेआटो मे सवार होकर कसया की तरफ जा रहे थे।तभी उसी तरफ जा रहे तेज गति पिकअप ने आटो मे जोरदार टक्कर मार दिया।जिससे आटो पलट गया।आटो मे सवार एक युवक और चार महिलाएं गम्भीर रुप से घायल हो गयी।स्थानीय लोगों ने घायल युवक को एम्बुलेंस से मेडिकल कालेज भिजवाया और घायल चार महिलाओं को निजी अस्पताल पहुँचाया।
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।
© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.