कृष्णानंद सिंह जंगल कौड़ियां गोरखपुर
गोरखपुर। आगामी त्यौहारों को मद्देनजर रखते हुए चिलुआताल प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सरोज व मजनु चौकी प्रभारी दिनेश बहादुर सिंह द्वारा फ्लैग मार्च निकाल कर जनता व व्यापारियों को जागरुक किया गया। जानकारी के अनुसार लोगों को जागरूक करते हुए चिलुआताल थाना प्रभारी विनय कुमार सरोज व मजनु चौकी इंचार्ज दिनेश बहादुर सिंह द्वारा आगामी त्योहार दीपावली व छठ पूजा को देखते हुए सिहोरवां बाजार ,मजनु चौराहा, जगतबेला, डोहरिया बाजार मे पैदल चलकर जनता व ब्यपारियो के समस्याओं को पुछते हुए कहा त्योहारों में कहीं से कोई खलन पैदा करता है तो तुरंत मुझसे संपर्क करे पुलिस आपके साथ खड़ी हैं। सी सी टी वी कैमरा लगवावें त्योहारों को सकुशल संपन्न शान्ति पुर्ण रुप से मनाने की अपील करते हुए क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान एस एस आई अमित राय ,उ० नि० चन्द्रभान भारती,म०का०पिकी मिश्रा, म०का० प्रियंका राय का०निखिल वर्मा, हेमंत कुमार, आनंद कुमार प्रधान , घनश्याम यादव,विजय कुमार सरोज ,अमन कुमार,जगन्नाथ यादव, राम अशोक यादव आदि मौजूद रहे।
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।
© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.