मोहित गुप्ता बस्ती रूधौली
रुधौली: कड़ाके की ठंड में एक और जहां कंबल वितरण व्यवस्था को लेकर. स्थानीय नगर पंचायत अभी तक शून्य पर खड़ी है, वही शनिवार को नगर पंचायत क्षेत्र से गुजर रहे जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने ठंड से परेशान लगभग दो सौ लोगों में कंबल वितरण किया। इतना ही नहीं उन्होने स्थानीय लोगों का हाल चाल लेते हुए उनकी समस्याओं को भी सुना तथा संबंधित अधिकारियों को फोन के माध्यम से इसे निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि जायसवाल, मोहम्मद शकील, महेंद्र कुमार त्रिपाठी, सुमित त्रिपाठी, विकास शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।
© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.