Test Ad
पुत्र की तलाश मे दर दर भटक रही माँ ,पुलिस नही लगा पायी सुराग

पुत्र की तलाश मे दर दर भटक रही माँ ,पुलिस नही लगा पायी सुराग


रिपोर्ट,विनोद कुमार सोनबरसा गोरखपुर 


पिपराईच थाना क्षेत्र के सुरसर देवरी निवासी महिला विमला देवी पत्नी खुशीलाल अपने 24 वर्षीय मझले पुत्र रणजीत उर्फ दीपक की तलाश मे दर दर भटक रही है। महिला का कहना है की उसका पुत्र 12 दिसम्बर 2022 की सुबह लगभग 7 बजे अपने घर से टहलने के लिये निकला और तभी से अब तक घर नही आया। आसपास तलाश किया गया। लेकिन कही पर पता नही लगा। महिला का दूसरा पुत्र ईश्वरचन्द्र पुत्र खुशीलाल ने पिपराईच थाने पर 19 दिसम्बर 2022 को गुमशुदगी का तहरीर देकर अपने भाई के तलाश का गुहार लगाया। महिला का आरोप है की पिपराईच थाने की पुलिस ने इस सम्बन्ध मे कोई कार्यवाही नही किया। महिला थक हारकर 28 दिसम्बर 2022 को गोरखपुर पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर अपने बेटे के तलाश करने और पिपराईच पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न करने की शिकायत की। फिर भी अभी तक पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नही की गयी और इस कड़ाके की डंण्ड मे महिला अपने बेटे की तलाश मे दर दर भटक रही है। लापता युवक का रंग गोरा,कद 5 फीट और काले रंग का जैकेट काले रंग का कार्गो पैंट और जैकेट के अन्दर पीला रंग का स्वेटर पहना हुआ है।

पुत्र की तलाश मे दर दर भटक रही माँ ,पुलिस नही लगा पायी सुराग
ADMIN
Share: | | |
Comments
Leave a comment

Advertisement

Test Sidebar Ad
Search

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

Get In Touch

Call Us:
9454014312

Email ID:
tahkikatnews.in@gmail.com

Follow Us
Follow Us on Twitter
Follow Us on Facebook

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.