Test Ad
वाराणसी - ईजी हेल्प संस्था ने मन पसंद भोजन कराया

वाराणसी - ईजी हेल्प संस्था ने मन पसंद भोजन कराया

कैलाश सिंह विकास वाराणसी 

वाराणसी।आज ईजी हेल्प संस्था ने मानव–सेवा के संकल्प को चरितार्थ करते हुए सारनाथ स्थित वृद्धजन आवास (वृद्धाश्रम) में रह रहे गरीब, निराश्रित बुजुर्गों तथा सारनाथ में ही स्थित हाफ वे होम, जिसमें मानसिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को उपचार के लिए रखा जाता है और उपचार के उपरांत उनके घर भेजा जाता है, मरीजों को मां अन्नपूर्णा की प्रेरणा से उनकी पसंद के अनुसार भोजन करवाया गया। उनको भोजन करवाने के बाद उनके चेहरे पर दिख रही संतुष्टि और प्रशंसा के भाव तथा आशीर्वाद के बोल ही हमारे प्रयास का पारितोषिक था। इस अवसर पर मुख्य रूप से ईजी हेल्प संस्था के ट्रस्टी श्रीमती मंजू सिंह, सुश्री कोमल सिंह, विवेक सिंह, डॉo सुजीत कुमार चौबे, श्री संजय कांबेकर (महाप्रबंधक, प्रिज्म सीमेंट), श्री धीरेन्द्र राय (निदेशक, वृद्धजन आवास तथा हाफ वे होम, सारनाथ), ओमप्रकाश  (प्रबंधक) आदि  गणमान्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

ईजी हेल्प संस्था का मानव सेवा का यह संकल्प तथा उसकी यह यात्रा ईजी हेल्प संस्था के समर्पण और प्रयास के साथ ही आप सभी शुभेच्छुओं तथा सहयोगियों के आशीर्वाद तथा समर्थन के अभाव में संभव नहीं हो पाती। इसलिए आप सभी से आग्रह है है कि ईजी हेल्प संस्था के लिए अपना आशीर्वाद और सहयोग ऐसे ही बनाए रखें, ताकि हम मानव सेवा की अपनी संकल्प–यात्रा पूरी निष्ठा एवम् समर्पण से पूरी कर सकें।

वाराणसी - ईजी हेल्प संस्था ने मन पसंद भोजन कराया
Admin
Share: | | |
Comments
Leave a comment

Advertisement

Test Sidebar Ad
Search

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

Get In Touch

Call Us:
9454014312

Email ID:
tahkikatnews.in@gmail.com

Follow Us
Follow Us on Twitter
Follow Us on Facebook

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.