मोहित गुप्ता बस्ती रूधौली
रुधौली: विकास रुधौली के रायठ में स्थित ओम गिरिनाग धाम 10 दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव व श्री सर्वारिष्ट निवारण महायज्ञ में गोरखपुर से आए कलाकार रामज्ञान व उनकी टीम के कलाकारो द्वारा फरुवाही लोक नृत्य अन्य प्रस्तुति की शानदार प्रस्तुति देकर गंवई जीवन को जीवंत कर दिया। इस दौरान दर्शकों भारी भीड़ तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन करती रही। इस टीम में दर्जनों कलाकार थे। जिन्होंने गांव की लोक परंपरा से जुड़े लोक साहित्य को अपनी कला के माध्यम से उजागर किया। इस नृत्य को देखने के लिए एक बारगी दर्शक कुर्सी छोड़ खड़े भी हो गए थे। पंडाल में बैठे आमंत्रित लोगों ने भी लोकनृत्य की इस विद्या को खूब सराहा। साथ ही सभी ने इस कला की भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस मौके पर आयोजक कर्नल कमलेश्वर त्रिपाठी, ललिता त्रिपाठी, देवेंद्र नाथ त्रिपाठी, डीएन त्रिपाठी, मनमोहन त्रिपाठी, ओम प्रकाश पाण्डेय, इंद्रदेव पाण्डेय, मिथिलेश त्रिपाठी, मुकेश त्रिपाठी, संजय कुमार त्रिपाठी, कमल किशोर त्रिपाठी, शत्रुघ्न प्रसाद यादव, आर के यादव,पिंटू यादव, दिलीप यादव, फूलचंद, गंगाराम, विपुल सोनी, राकेश यादव, सुनील आदि लोग मौजूद रहे।
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।
© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.