मोहित गुप्ता बस्ती रूधौली
रुधौली गुरुवार को रुधौली क्षेत्र के रायठ स्थित गिरनाग धाम में चल रहे दस दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव के आठवें दिन श्री सर्वारिष्ट निवारण महायज्ञ की पूर्णाहुति दी गई, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नैमिषारण्य से आए पंडित प्रमोद शास्त्री ने मुख्य यजमान कर्नल कमलेश्वर प्रसाद त्रिपाठी व उनकी पत्नी ललिता त्रिपाठी सहित अन्य लोगों को विधिवत पूजन के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति दिलाई।
इसके पूर्व अयोध्या धाम से कथा व्यास पंडित सुरेश भारद्वाज ने लोगों को माता पार्वती के सती रूप के दौरान हुई घटनाओं का वर्णन करते हुए सती से शक्ति बनने तक की कथा सुनाई। दूसरी ओर उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग की ओर से आए ओम मिश्रा व उनके साथियों ने बुधवार की शाम भजन संध्या व और लोक गायन का कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया।
इस दौरान देवेंद्र नाथ त्रिपाठी, डीएन त्रिपाठी, मनमोहन त्रिपाठी, ओम प्रकाश पाण्डेय इंद्रदेव पाण्डेय, मिथिलेश त्रिपाठी, मुकेश त्रिपाठी, संजय कुमार त्रिपाठी, कमल किशोर त्रिपाठी, शत्रुघ्न प्रसाद यादव, उमाशंकर यादव, पिंटू यादव, दिलीप यादव, फूलचंद, गंगाराम, विपुल सोनी, राकेश यादव, सुनील आदि लोग मौजूद रहे।
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।
© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.