Test Ad
समाजवादी जिला कार्यालय पर मनाई गई संत गाडगे महाराज की जयंती

समाजवादी जिला कार्यालय पर मनाई गई संत गाडगे महाराज की जयंती


उपेंद्र कुमार पाण्डेय आजमगढ़ 

आजमगढ़। नगर के समाजवादी पार्टी कार्यालय पर साहब लाल कन्नौजिया के कुशल संचालन में आज संत गाडगे महाराज की जयंती उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके मनाई गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गुलाब चौधरी एडवोकेट पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने कहा की स्वच्छता के जनक कर्मयोगी मानव भाव के उत्थान करने वाले संत गाडगे महाराज के बताए गए रास्ते पर चलने का हम सभी संकल्प लेते है। कहा की गाडगे महराज ने अपने जीवन काल में स्वच्छता के साथ-साथ शिक्षा पर विशेष जोर दिया था। और तमाम शिक्षण संस्थाएं खोले जो आज भी संचालित है। स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में गाडगे महाराज के नाम से 12 एकड़ जलाशय का निर्माण कराया जिस पर भाजपा सरकार किसी भी प्रकार का ध्यान नहीं दे रही है। निवर्तमान प्रदेश सचिव अजीत कुमार राव ने कहा कि संत गाडगे महाराज सादगी ईमानदारी के प्रति मूर्ति थे। ऐसे समाजवाद की अलख जगाने वाली सामाजिक न्याय के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले गाडगे महाराज के विचारों पर चलकर मानवता की रक्षा की जा सकती है। इस अवसर पर नंद किशोर यादव, वीरेंद्र यादव, विवेक सिंह, धीरेंद्र कन्नौजिया, शिवशंकर कन्नौजिया, बृजेश, प्रमोद, सपना निषाद, संतोष, गौतम, विशाल, हंसराज, रविंद्र एडवोकेट आदि लोग मौजूद रहे।

समाजवादी जिला कार्यालय पर मनाई गई संत गाडगे महाराज की जयंती
Admin
Share: | | |
Comments
Leave a comment

Advertisement

Test Sidebar Ad
Search

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

Get In Touch

Call Us:
9454014312

Email ID:
tahkikatnews.in@gmail.com

Follow Us
Follow Us on Twitter
Follow Us on Facebook

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.