लखनऊ ब्यूरो
लखनऊ। 28 फरवरी
यूपी में शिक्षा व्यवस्था पहले से बेहतर हुई। नए कोर्स शुरू हो रहे हैं। शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार आ रहा है। 2017 से पहले यूपी के छात्र दिल्ली व दूसरे प्रान्तों में पढ़ाई के लिए जाते थे। वहां खुद को यूपी का वाशिंदा बताने में घबराते थे। यूपी का नाम आते ही लोग किराए पर कमरा तक देने में हिचकते थे। अब मौहाल बदल गया है। प्रदेश में आधुनिक व रोजगार परक कोर्स का संचालन हो रहा है। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार आया है। यह कहना है उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का।
वे मंगलवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उप मुख्यमंत्री ने डिजिटल क्लॉक का लोकापर्ण किया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार एवं लखनऊ विश्वविद्यालय के पॉपुलेशन रिसर्च सेंटर, डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक्स द्वारा कार्यक्रम हुआ।
*नए रोजगारों का सृजन*
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश की गणना बीमारू राज्य में होती थी। अपराध के लिए पहचाना जाता था। कदम-कदम पर अव्यवस्था रहती थी। अब माहौल बदल गया है। प्रदेश आर्थिक मोर्च पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। नए कोर्स व शिक्षण संस्थान स्थापित हो रहे हैं। रोजगार के अवसरों का सृजन हो रहा है। संसाधन जुटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल क्लॉक विकास में मददगार साबित होगा।
*24 घंटे मिल रही बिजली*
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सड़कें बेहतर हो रही है। मौजूदा समय में दो लाख 70 हजार किलोमीटर पक्की सड़कें हैं। सबसे ज्यादा यूपी में 21 हवाई हड्डे हैं। 24 घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है। 25 हजार मेगावॉट बिजली की रोज खपत हो रही है। जबकि 30 हजार मेगावॉट बिजली का निर्माण हो रहा है। गरीब जनता को निशुल्क राशन बांटा जा रहा है। ऐसा तब है जब पड़ोसी मुल्क में आटा के लिए जद्दोजहद चल रही है। कार्यक्रम में लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आलोक राय आदि मौजूद रहे।
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।
© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.