Test Ad
बूथों को मजबूत कर चुनाव जीतेगी भाजपा

बूथों को मजबूत कर चुनाव जीतेगी भाजपा

उपेंद्र कुमार पाण्डेय आजमगढ़ 

 आजमगढ़ भाजपा लालगंज की बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत जिला कार्यशाला का आयोजन ब्लॉक सभागार तहबरपुर मे संपन्न हुई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री व सदस्य विधान परिषद अनूप गुप्ता जी ने बूथ सशक्तिकरण अभियान में सभी बूथो का गठन एवं सत्यापन करने, पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति व्हाट्सएप ग्रुप का गठन  ,अल्पकालीन विस्तारक अभियान आदि के विषय में व्यापक रूप से  विचार को रखा।

 यह बूथ सशक्तिकरण अभियान 15 मार्च से 25 मार्च तक चलेगा प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता जी ने कहा कि बूथ केंद्रित अभियान यानी बूथ जीता तो चुनाव जीता का मंत्र देते हुए बूथ पर पार्टी की संरचना या बूथो का पुनर्गठन पर जोर देते हुए कहा कि जो बूथ कमेटी पहले 21की होती थी अब वह 11 की होगी और बाकी कार्यकर्ता पन्ना प्रमुख बनेंगे यह अभियान देश के सभी जनपदों में चलाए जा रहे हैं जिसके लिए जिले के चार पदाधिकारी , मंडल के चार पदाधिकारियों की टोली, अल्पकालीन विस्तारक 10 दिन के लिए जितने भी शक्ति केंद्र हैं उस पर प्रवास करेंगे और बूथ का पुनर्गठन 15 मार्च 25 मार्च तक संपूर्ण करेंगे।

बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष शेर बहादुर सिंह ने किया तथा संचालन जिला महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने किया। कार्यशाला में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष व लालगंज की पूर्व सांसद नीलम सोनकर , बूथ सशक्तिकरण अभियान के जिला संयोजक जिला महामंत्री जयप्रकाश जयसवाल, हरीश तिवारी , जिला उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह,शेरबहादुर सिंह,योगेंद्र राय,चंद्रजीत तिवारी,जिला मंत्री शैलेंद्र नाथ यादव,अजय यादव,  तहबरपुर मंडल अध्यक्ष आशुतोष राय उर्फ पंकज राय, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मनोज यादव, मीडिया प्रभारी पंकज राय तथा मंडल प्रभारी,मंडल अध्यक्ष, आईटी सेल तथा सोशल मीडिया के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम से आगमन से पूर्व पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर जिला महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अनूप गुप्ता जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

बूथों को मजबूत कर चुनाव जीतेगी भाजपा
Admin
Share: | | |
Comments
Leave a comment

Advertisement

Test Sidebar Ad
Search

Recent News

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

Get In Touch

Call Us:
9454014312

Email ID:
tahkikatnews.in@gmail.com

Follow Us
Follow Us on Twitter
Follow Us on Facebook

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.