Test Ad
महिलाओं द्वारा चिकनकारी के कपड़ों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

महिलाओं द्वारा चिकनकारी के कपड़ों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

रिपोर्ट उपेंद्र कुमार पांडे आजमगढ़ 


 आजमगढ़। जिले के पुरानी सब्जी मंडी गुरुटोला स्थित न्यू कला केंद्र समिति के तत्वधान में दो दिवसीय महिलाओं द्वारा चिकनकारी के कपड़ों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।



 इस दौरान अभिनेत्री शबाना आज़मी द्वारा संचालित मेजवा वेलफेयर सोसाइटी, फूलपुर की इंचार्ज संयोगिता प्रजापति, तृप्ति सिंह तथा अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि लाइफ लाइन हॉस्पिटल एवं नर्सिंग कालेज की ओनर डॉ गायत्री सिंह यादव तथा संस्था अध्यक्ष सुदर्शन दास अग्रवाल ने फीता काटकर दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर डॉ गायत्री सिंह यादव ने कहा की लखनऊ चिकनकारी की तरह मेजवा चिकनकारी को भी प्रचार प्रसार की जरुरत है यह हमारे अपने शहर की महिलाओं के लिए एक बड़े रोजगार का अवसर मिलेगा तथा प्रदर्शित कड़ाई किये हुए कपड़ों एवं कार्यों को पसंद किया। मेजवा वेलफेयर सोसाइटी की इंचार्ज संयोगिता प्रजापति ने कहा की मेजवा चिकनकारी को प्रसिद्ध फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिज़ाइन किये गए कपड़ों की बॉलीवुड के सितारों में बड़ी डिमांड है। इस अवसर पर लोगों ने प्रदर्शित कपड़ों की खरीदारी भी की। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष सुदर्शन दास अग्रवाल, उपाध्यक्ष मुदिता अग्रवाल, स चिव विभा गोयल तथा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

महिलाओं द्वारा चिकनकारी के कपड़ों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया
Admin
Share: | | |
Comments
Leave a comment

Advertisement

Test Sidebar Ad
Search

Recent News

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

Get In Touch

Call Us:
9454014312

Email ID:
tahkikatnews.in@gmail.com

Follow Us
Follow Us on Twitter
Follow Us on Facebook

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.