Test Ad
हिंदू नव वर्ष पर स्वयं सेवक संघ ने किया पथ संचलन

हिंदू नव वर्ष पर स्वयं सेवक संघ ने किया पथ संचलन

मोहित गुप्ता बस्ती रूधौली 

रुधौली: शुक्रवार को रुधौली कस्बे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने हिंदू नव वर्ष के अवसर पर भगवा ध्वज का अनुकरण करते हुए पथ संचलन कर लोगों को राष्ट्रवाद व सनातन धर्म व संस्कृति के अनुपालन का संदेश दिया।

    रुधौली थाने के सामने स्थित शिव मंदिर परिसर पर एकत्रित होकर पथ संचलन का कार्यक्रम शुरू किया जो बैंक तिराहा, मदरसा तिराहा, डुमरियागंज तिराहा, बखिरा मार्ग, बुद्धि बाजार, भानपुर तिराहा होते हुए वापस होकर शिवमंदिर पहुंची। पथ संचलन का नेतृत्व विभाग कार्यवाह आशीष जी ने किया।

       इस दौरान खंड संघ चालक महेंद्र देवमणि त्रिपाठी, सह खंड कारवाह दीपक यादव, खंड बौद्धिक प्रमुख चंद्र प्रकाश पांडेय, खंड संपर्क प्रमुख कृष्ण कुमार गुप्ता, प्रदीप सिंह पिंकू, रवि प्रताप सिंह, रवि जायसवाल, राजकुमार सोनी, अंकित सिंह, विजय कुमार पांडेय राजू, रामउग्रह जयसवाल, जितेंद्र भाटिया, मनमोहन त्रिपाठी, शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी, अखंड सिंह, सोनू कसौधन सहित सैकड़ों की संख्या में संघ के पदाधिकारियों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदू नव वर्ष पर स्वयं सेवक संघ ने किया पथ संचलन
Admin
Share: | | |
Comments
Leave a comment

Advertisement

Test Sidebar Ad
Search

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

Get In Touch

Call Us:
9454014312

Email ID:
tahkikatnews.in@gmail.com

Follow Us
Follow Us on Twitter
Follow Us on Facebook

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.