रिपोर्ट - प्रभाकर मिश्रा पाली गोरखपुर
पाली गोरखपुर। नगर पंचायत घघसरा हनुमान मंदिर में गुरुवार को श्री राम नवमी के दिन राम जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
जन्मोत्सव के एक दिन पूर्व लोगों ने अखंड रामचरित मानस पाठ गाया । जिसमें स्त्री-पुरुष दोनों सम्मानित थे।
आचार्य डा. सुधार मणि त्रिपाठी ने विधि-विधान से भगवान राम का जन्मोत्सव संपन्न कराया। सुहागन स्त्रियों द्वारा मंगल गीत एवं सोहर गाये गये। उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व राज्य मंत्री अश्विनी त्रिपाठी ने कहा कि- मर्यादा पुरुषोत्तम राम का जीवन चरित्र जगत के लिए अनुकरणीय है। राम भारत की आत्मा हैं, उनके वगैर भारत की कल्पना अधूरी है। उसके आदर्श भरे जीवन की दुनिया आज कायल हैं।
कार्यक्रम में-विकास खंड पाली के ब्लाक प्रमुख शशि सिंह, आयोजन-रमेश मद्धेशिया, रविन्द्र त्रिपाठी, कृष्ण मोहन प्रसाद कसौधन ने अपने-अपने विचार रखे । कहा कि पारिवारिक संबंधों का निर्वाह कैसे किया जाता है। यह बातें हमें रामायण से सीखने को मिलती हैं। कार्यक्रम का समापन सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला के द्वारा आरती वंदन करके किया गया। उक्त- अवसर पर आचार्य डा. सुधार मणि त्रिपाठी, रमेश प्रधान,रविन्द्र त्रिपाठी, प्रेमनारायण चौबे, आलोक तिवारी, राघवेंद्र, शिवम चरन, कृष्ण मोहन प्रसाद कसौधन,श्याम वरन सिंह, शिवम् सिंह,सूरज श्रीवास्तव, रविराज,रवि पाण्डेय,घ्रुव चंद पाण्डेय,अजय, अभिषेक दुबे, राधेश्याम गुप्ता, राजेश गुप्ता,राजू, मुकेश पाण्डेय, बलराम पाण्डेय, दिलीप, दयाशंकर सिंह,कृपा पाण्डेय समेत कई लोग मौजूद थे।
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।
© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.