कमलेश कुमार मोतीराम अड्डा गोरखपुर
मोतीराम अड्डा, गोरखपुर। खोराबार क्षेत्र के बहरामपुर गांव में चल रहे श्री श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ के दूसरे दिन कथा का रसपान कराते आचार्य पं प्रदीप सागर मिश्रा ने कहा कि
राम ने धनुष तोड़कर राजाओं के अभिमान को तोड़ दिया था।
उन्होंने कथा में मां सीता के स्वयंवर की कथा को भी विस्तार से सुनाया। उन्होंने कहा
श्री राम धनुष यज्ञ में ऋषि विश्वामित्र के साथ पहुंचे थे। तमाम अभिमानी राजा धनुष को उठाने के लिए गए थे। लेकिन धनुष को हिला तक नही सके। ऐसा दृश्य देखकर राजा जनक अत्यंत भावुक होकर कहने लगे कि उन्हें पता होता कि पृथ्वी वीरों से खाली है तो धनुष भंग की प्रतिज्ञा नहीं करता। ऐसा सुनकर गुरु विश्वामित्र के आदेश से श्रीराम ने पलक झपकते ही धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाया और धनुष टूट गया। त्रैलोक्य में हर्ष का वातावरण हो गया। देवता पुष्प वर्षा करने लगे। ऐसे मनोहारी दृश्य देख कर सब नर नारी खुशी से झूम उठे मंगल गीत गाने लगे। कथा में श्री राम सीता और लक्ष्मण की झांकी निकाली गई।इस अवसर पर रामभवन, विनोद कुमार, विजयमल गिरि, राजकिशोर अनिल प्रजापति, जवाहर, अवधेश, सत्यपाल,रामललित रामकेवल,सहित तमाम श्रद्धालु उपस्थित रहे।
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।
© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.