Test Ad
सत्ता का खुला दुर्पयोग हो रहा है  - सपा विधायक रमाकांत यादव

सत्ता का खुला दुर्पयोग हो रहा है - सपा विधायक रमाकांत यादव



उपेंद्र कुमार पाण्डेय आजमगढ़ 


आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के विधायक रमाकांत यादव को सोमवार की सुबह फतेहगढ़ जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच पेशी के लिए आजमगढ़ लाया गया। रमाकांत यादव एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए। जहां जहरीली शराब मामले में अपना बयान दर्ज कराया।

एमपी-एमएलए कोर्ट में पूर्व सांसद व फूलपुर पवई से वर्तमान सपा विधायक रमाकांत यादव की पेशी हुई। उनके खिलाफ माहुल में जहरीली शराब पीने से हुई मौत मामले में मुकदमा दर्ज है। रमाकांत यादव को सबसे पहले फतेहगढ़ जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच आजमगढ़ के सिधारी थाने पर ले आया गया। कोर्ट के खुलने तक रमाकांत वहीं पर रहे। इस बावत मीडिया से रूबरू होते हुए सपा विधायक रमाकान्त यादव ने बताया कि सत्ता का खुला दुरूपयोग हो रहा है। जब सरकार को कुछ नहीं मिला तो उसने रमाकान्त यादव को शराब तस्कर बना दिया। बताते चलें कि गत वर्ष माहुल में हुए जहरीली शराब कांड में कई लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना में पुलिस ने सपा के फूलपुर-पवई से बाहुबली विधायक रमाकांत यादव के भांजे रंगेश यादव को पुलिस ने इस मामले में आरोपी बनाया। जिसकी विवेचना के दौरान विधायक रमाकांत यादव का नाम भी सामने आया था।

सत्ता का खुला दुर्पयोग हो रहा है  - सपा विधायक रमाकांत यादव
Admin
Share: | | |
Comments
Leave a comment

Advertisement

Test Sidebar Ad
Search

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

Get In Touch

Call Us:
9454014312

Email ID:
tahkikatnews.in@gmail.com

Follow Us
Follow Us on Twitter
Follow Us on Facebook

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.