राकेश सिंह गोण्डा
गोण्डा। छपिया थाना क्षेत्र में एक किराने की दुकान के सामने टीन शेड के नीचे बैठे तीन व्यक्तियों को तेज रफ्तार से आ रही चार पहिया वाहन ने रौंदा। घटना में दो लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना बुधवार की सुबह 11.30 मिनट की है। शेषराम निवासी पायरखास ने बताया की उनके पिता श्यामलाल उम्र 65 वर्ष छपिया थाने में चौकीदार हैं। आज सुबह घर के निकट चांदनी चौक पायरखास मार्ग पर हनुमान मंदिर के निकट राम अवतार मौर्या के किराने की दुकान के सामने टीन शेड के नीचे नसीर अहमद निवासी पायरखास के साथ चारपाई पर बैठे थे। अचानक तेज रफ्तार से पश्चिम की ओर से पूरब की तरफ जा रही चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर टीन शेड से टकरा गई। जिससे श्यामलाल की मौके पर मौत हो गई। दूसरे घायल को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उन्हे मृत्यु घोषित किया गया। तीसरे घायल दुकानदार राम अवतार मौर्या निवासी सैजलपुर की हालत गंभीर है। उन्हे उपचार के लिए अयोध्या ले जाया गया है। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक छपिया सतानंद पांडेय मय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया की दोनो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। आगे की कार्रवाही की जा रही है। मृतक श्यामलाल छपिया थाने में चौकीदार था। उसके शेषराम व भुल्लन दो लड़के हैं। मृतक नसीर अहमद के चार लड़के हैं। मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।
© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.