Test Ad
मीडिया पर उठे सवाल पीड़ित ने लगाया गंभीर आरोप

मीडिया पर उठे सवाल पीड़ित ने लगाया गंभीर आरोप


उपेंद्र कुमार पाण्डेय आजमगढ़ 

आजमगढ़। मीडिया को किसी भी देश का चौथा स्तंभ कहा जाता है क्योंकि वह जमीनी स्तर पर पहुंच कर सच उजागर कर प्रशासन और शासन को आमजन की समस्याओं से अवगत कराता है। यदि ऐसे में मीडिया पर ही प्रश्न चिन्ह के सवाल उठने लगे तो यह पत्रकारिता पर गंभीर विषय है।

सूत्रों की माने तो सिधारी थाने में नरौली के रहने वाले डॉक्टर अशोक सिंह पुत्र राजदेव सिंह ने तहरीर देकर तथाकथित महिला संगठन व कुछ तथाकथित पत्रकारों पर गंभीर आरोप लगाते हुए  34, 323, 504, 308, 392, 452 धारा के तहत मुकदमा दर्ज कराया। डॉक्टर अशोक सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि 20 मार्च दिन सोमवार को दोपहर के समय आकांक्षा, पूनम शर्मा व 7-8 अज्ञात महिला और पुरुष धारदार हथियार लेकर हमला करने की नियत से अपशब्दों का प्रयोग करने लगे पीड़ित ने जब इसका विरोध किया तो हाथापाई कर गले की चैन और रोलेक्स घड़ी छीन लिया और चेतावनी देते हुए चले गए। वही दूसरा पक्ष आकांक्षा सिंह पत्नी स्वर्गीय मनीष सिंह समेदा की मूल निवासी है। जिन्होंने 20 मार्च को ससुराल पक्ष पर मानसिक उत्पीड़न व अपनी ही 5 साल की बच्ची से अलग करने का आरोप लगाते हुए आला अधिकारियों को पत्रक सौंपा कर न्याय की गुहार लगाई थी। आकांक्षा का कहना है की जब वह अपनी ही बच्ची से मिलने का प्रयास किया तो उसे मारा पीटा गया। मेरे व मेरे समर्थन मे गई महिलाओ व पत्रकारों पर किया गया मुकदमा राजनीतिक दबाव व द्वेष भावना से की गई कार्यवाही है ताकि मैं अपनी ही बच्ची से न मिल सकू और मुझे न्याय न मिल सके। मुझे प्रशासन की कार्यवाही व न्याय पर संपूर्ण विश्वास है। वही पुलिस प्रशासन का कहना है की दोनो पक्षों की विवेचना की जा रही है जो भी दोषी पाया जायेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। अब देखना यह है की न्याय की दहलीज तक कौन पहुंचता है।

मीडिया पर उठे सवाल पीड़ित ने लगाया गंभीर आरोप
Admin
Share: | | |
Comments
Leave a comment

Advertisement

Test Sidebar Ad
Search

Recent News

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

Get In Touch

Call Us:
9454014312

Email ID:
tahkikatnews.in@gmail.com

Follow Us
Follow Us on Twitter
Follow Us on Facebook

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.