Test Ad
निकाय चुनाव में जनअधिकार मंच ने दिया गोविन्द दुबे को समर्थन

निकाय चुनाव में जनअधिकार मंच ने दिया गोविन्द दुबे को समर्थन


रिपोर्टर उपेंद्र कुमार पांडे


आजमगढ़। जन अधिकार मंच की बैठक नगर के रोडवेज स्थित एक होटल के सभागार में शुक्रवार को सम्पन्न हुई। जिसमे हाल में होने वाले निकाय चुनाव पर मंत्रणा किया गया और सामाजिक कार्यकर्ता गोविन्द दुबे को समर्थन देने का निर्णय लिया गया। 

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव दंगल सिंह यादव ने कहाकि आजमगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में समस्याओं का अंबार रहा है जिसको लेकर सामाजिक कार्यकर्ता गोविन्द दुबे ही शुरू से लेकर अपनी आवाज बुलंद करते आए हैं समस्या चाहे शहर में पार्किंग, डम्पिंग ग्राउंड, तमस्या सफाई की रही हो या भ्रष्ट अधिकारियों पर नकेल कसने की प्रत्येक समस्याओं के निराकरण के लिए श्री दुबे लगातार मुखर रहे है। श्री दुबे के सामाजिक योगदान को दृष्टिगत रखते हुए जन अधिकार मंच गोविन्द दुबे को अपना पूर्ण रूप से समर्थन देने का निर्णय लिया है। उन्होंने आगे कहाकि जनसेवक कहे जाने वाले गोविन्द दुबे के नेतृत्व वाली आजमगढ़ नगर पालिका ही आदर्श पालिका साबित होगी। उन्होंने मंच के सभी साथियों से अपील किया निकाय चुनाव में गोविन्द दुबे को मजबूती पहुंचाने के लिए अभी से ही तन-मन से लग जाए ताकि सही हाथो में आजमगढ़ पालिका की बागडोर सौंपकर बडे़ जनकांक्षाओं को पूर्ण किया जा सकें। आगंतुकों के प्रति जिलाध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने आभार जताया और मौके पर मौजूद गोविन्द दुबे को माल्यार्पण सम्मानित किया गया। गोविन्द दुबे ने कहाकि जन अधिकार मंच के मुझ पर जो भरोसा जताया है उस पर खरा उतरना मेरी प्राथमिकता होगी और प्रत्येक नगरवासियों को उनका अधिकार दिलाने के लिए हर लड़ाई लडने को तत्पर रहूंगा। 

इस मौके पर रीता यादव, विशाल सिंह, मनोज कुमार, मन्नू राय, बृजभान भारती आदि मौजूद रहे।

निकाय चुनाव में जनअधिकार मंच ने दिया गोविन्द दुबे को समर्थन
Admin
Share: | | |
Comments
Leave a comment

Advertisement

Test Sidebar Ad
Search

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

Get In Touch

Call Us:
9454014312

Email ID:
tahkikatnews.in@gmail.com

Follow Us
Follow Us on Twitter
Follow Us on Facebook

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.