रिपोर्टर उपेंद्र कुमार पांडे
आजमगढ़:: घोरठ काव्य गोष्ठी का भी हुआ आयोजन ।सर्वप्रथम साहित्य मंच के अध्यक्ष शायर ताज आजमी ने वरिष्ठ कवि प्रेमी जी को बुके एवं मंच के संरक्षक प्रवक्ता महेंद्र मृदुल ने अंगवस्त्रम, कोषाध्यक्ष रोहित राही ने सम्मान पत्र एवं मंच के मुख्य संरक्षक संजय पांडे व महासचिव जय हिंद सिंह हिंद ने माल्यार्पण कर सम्मानित किया. तत्पश्चात शायर ताज आजमी ने अपनी रचना पढ़ी -जख्म खाते रहे मुस्कुराते रहे दोस्ती दोस्तों से निभाते रहे। उद्योग विद्यालय में हिंदी के प्रवक्ता साहित्यकार मृदुल ने अपनी रचना, वो परवाना ही क्या जो समा से डर जाए।
चाहते इस कदर हो की हद से गुजर जाए।
जिंदगी और मौत में फासला बिल्कुल नहीं।
हौसला वो है जो मौत को भी पार कर जाए। सुना कर लोगों को सोचने मजबूर कर दिया। जय हिंद सिंह हिंद ने अपनी रचना पढ़ी । बात मन की सुनाने से क्या फायदा। हाल अपना बताने से क्या फायदा। देख कर जो तुम्हें अपना मुंह फेर ले।उससे दिल को लगाने से क्या फायदा। रोहित राही बयासी ने अपनी रचना पड़ी। जितना निर्मल मन है जिनका इतना सुंदर लिख पाया, तब जा के वो कवि रूप में इस दुनिया में दीख पाया। साहित्यकार पत्रकार संजय पाण्डेय ने बेरोजगारी पर अपनी रचना पढ़ी --आज हम भूख और बेरोजगारी से बेकार बैठे हैं।उधर बच्चे जन्म लेने के लिए तैयार बैठे हैं। कवि गोष्ठी की अंत में साहित्य मंच के मुख्य संरक्षक साहित्यकार पत्रकार संजय कुमार पांडे ने आए हुए कवियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि साहित्य मंच द्वारा बराबर साहित्यकारों कवियों को सम्मानित करने का काम करता है।
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।
© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.