Test Ad
पूर्व प्रधानमंत्री स्व: चंद्रशेखर सिंह समाजवाद की अलख जगाने का काम करते थे - हरिप्रसाद दुबे

पूर्व प्रधानमंत्री स्व: चंद्रशेखर सिंह समाजवाद की अलख जगाने का काम करते थे - हरिप्रसाद दुबे


उपेंद्र कुमार पाण्डेय आजमगढ़ 

सपाइयों ने स्व: चंद्रशेखर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाई जयंती


आजमगढ़ जिले मे सपा कार्यालय पर आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जननायक चंद्रशेखर सिंह की जयंती उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महासचिव हरिप्रसाद ने कहा कि  पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह समाजवाद की अलख जगाने का काम किया करते थे वे खाटी समाजवादी नेता थे। वे अन्याय, अत्याचार के खिलाफ हमेशा लड़ने का काम करते थे। वे दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों,  महिलाओं, किसानों, छात्रों, नौजवानों के हक और अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष करते रहे।अपनी बातों को सदन में बड़ी मुस्तैदी से रखने का काम करते थे। शिक्षा और मानवता के पुजारी थे। कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार उनके विचारों से भटकी हुई है देश और प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार कायम है। इस अवसर पर विवेक सिंह, अजीत कुमार राव, राजेश यादव गेलवारा, आशीर्वाद यादव, भुवनेश्वरी सिंह उर्फ शिवम, हंसराज यादव मनोज यादव, निशांत राय टीपू, छोटे लाल मौर्य, अतुल कुमार दुबे दशरथ यादव आदि समाजवादी पार्टी के नेता पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पूर्व प्रधानमंत्री स्व: चंद्रशेखर सिंह समाजवाद की अलख जगाने का काम करते थे - हरिप्रसाद दुबे
Admin
Share: | | |
Comments
Leave a comment

Advertisement

Test Sidebar Ad
Search

Recent News

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

Get In Touch

Call Us:
9454014312

Email ID:
tahkikatnews.in@gmail.com

Follow Us
Follow Us on Twitter
Follow Us on Facebook

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.