Test Ad
सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु चाय पे चर्चा आयोजित

सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु चाय पे चर्चा आयोजित



रिपोर्ट- उपेंद्र कुमार पांडे


आजमगढ़ जिले के सेहदा स्थित हाईवे हट ढाबा पर "चाय पे चर्चा" आयोजित की गई। इसमें सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न मुद्दों जैसे हेलमेट के उपयोग, आई एस आई मार्का हेलमेट का प्रयोग, ईयर फोन लगा के गाड़ी न चलाने की बात, शराब के नशे  में वाहन ना चलाना, रोड संकेतकों और चिन्हों का अनुपालन इत्यादि तमाम मुद्दों  पर चर्चा की गई। बताते चलें कि यह आयोजन भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के गाइडलाइन के हिसाब से उनके निर्देश पर किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि जनपद आजमगढ़ के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के बीच सड़क सुरक्षा को लेकर  जागरूक करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसे वेस इंडिया संस्था द्वारा विगत कई दिनों से जोर शोर से चलाया जा रहा है। आज आयोजित इस कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए संस्था के निदेशक डा राजेश श्रीवास्तव ने बताया की चाय पर चर्चा का प्रमुख उद्देश्य आम जन को भी छोटी छोटी बैठकों द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। क्योंकि समाज में रहने वाला हर व्यक्ति सड़क उपयोगकर्ता है। उन्होंने आगे कहा की आसपास के गांव गिरांव के रहने वाले लोग चाय पीते पीते इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा किये और सड़क सुरक्षा अपनाने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दर्शायी। कुल मिलाकर आज की चाय पे चर्चा बेहद ही सफल रही। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनुपम सिंह, डा राजेश श्रीवास्तव, सचिदानंद , प्रदीप चौबे, अनुज सिंह, आशुतोष राय, नवीन सिंह, हरेंद्र कुमार, गोलू इत्यादि ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।

सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु चाय पे चर्चा आयोजित
Admin
Share: | | |
Comments
Leave a comment

Advertisement

Test Sidebar Ad
Search

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

Get In Touch

Call Us:
9454014312

Email ID:
tahkikatnews.in@gmail.com

Follow Us
Follow Us on Twitter
Follow Us on Facebook

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.