Test Ad
नुक्कड़ सभा में वक्ताओं ने किया भाजपा को जीत दिलाने का आह्वान

नुक्कड़ सभा में वक्ताओं ने किया भाजपा को जीत दिलाने का आह्वान

कैलाश सिंह विकास वाराणसी 

    वाराणसी । मोदी और योगी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में देश एवं प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर होकर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। काशी की जनता ने डबल इंजन की सरकार का विकास व कार्य देखा है। इसलिए आने वाले निकाय चुनाव में काशी की जनता भारतीय जनता पार्टी महापौर प्रत्याशी अशोक तिवारी तथा सभी वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों को वोट देकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाकर विकास का एक नया इतिहास बनाएगी। बुधवार की शाम को दक्षिणी विधानसभा के वार्ड नंबर 73 ईश्वरगंगी वार्ड के नवापुरा - दारानगर में भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी अशोक तिवारी एवं क्षेत्रीय पार्षद कंचन गुप्ता के पक्ष में एक चुनावी नुक्कड़ सभा को भाजपा व विश्व हिन्दू परिषद के नेताओं ने संबोधित किया।

    इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के वरिष्ठ नेता डॉ सोहन लाल आर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी वर्ग के विकास की बात करती है।  मोदी जी और योगी जी की सरकार गांव, गरीब, मजदूर, किसानों से लेकर व्यापारी समाज के हितों का ख्याल रखा गया है। समाज के सभी वर्गों का विकास हुआ है। निकायों में भारतीय जनता पार्टी समुचित विकास का कार्य कर रही है।

   वरिष्ठ नेता व पूर्व सभासद विनोद गुप्ता ने कहा कि काशी अब अद्भुत काशी बन गई है। केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार की योजनाओं को धरातल पर लाने के लिए भाजपा की जीत जरूरी है।

   किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष योगेश सिंह पि़कू ने लोगों से जाति और धर्म से ऊपर उठकर विकास के नाम पर भाजपा प्रत्याशी महापौर प्रत्याशी अशोक तिवारी तथा वार्ड नंबर 73 से पार्षद प्रत्याशी कंचन गुप्ता को भारी बहुमत के साथ जीत दिलाने का आह्वान किया।

   नुक्कड़ सभा को दारानगर क्षेत्र के पूर्व पार्षद एवं महानगर मीडिया प्रभारी किशोर सेठ ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे कार्यकाल में क्षेत्र का समुचित विकास हुआ। साथ ही पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई। क्षेत्र में स्थित प्राथमिक विद्यालय का भी अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब की सहायता से समुचित विकास किया गया। उन्होंने कहा कि मेरे पार्षदी कार्यकाल में सुबह से रात्रि तक जनता की समस्याओं का समाधान करता रहा और उन्होंने कहा कि कोरोना का हाल में पार्षद नहीं रहते हुए भी क्षेत्र की जनता को निशुल्क राशन किट का वितरण भी कराया। मगर पिछले 5 वर्षों में जनता के द्वारा चुने गए पार्षद ने क्षेत्र की ओर जरा सा भी ध्यान नहीं दिया और क्षेत्र के जनता विकास कार्यों की लेकर आ रही थी। पार्षद ने क्षेत्र में विकास कार्य पर ध्यान ही नहीं दिया lमहानगर मंत्री डॉ हरि केशरी ने कहा कि इस बार वार्ड प्रत्याशी कंचन गुप्ता को जिताने का कार्य करें और पुनः जहां-जहां अधूरे कार्य पड़े हुए हैं, संपूर्ण विकास के रूप में पूरा करने के लिए कंचन गुप्ता को जिताना बहुत ही जरूरी है।बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संदीप चौरसिया तथा संचालन पूर्व पार्षद व महानगर मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ ने किया।                                                              इस अवसर पर मुख्य रूप से विश्व हिन्दू परिषद के वरिष्ठ नेता डॉ सोहन लाल आर्य, महानगर मंत्री डॉ हरि केशरी, किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष योगेश सिंह पिंकू, मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ, मंडल अध्यक्ष संदीप चौरसिया, सीता साहू, रत्नेश गुप्ता, अभय यादव, कन्हैया लाल सेठ, एडवोकेट संदीप चौरसिया, नीरज गुप्ता आदि ने भी सम्बोधित किया।

नुक्कड़ सभा में वक्ताओं ने किया भाजपा को जीत दिलाने का आह्वान
Admin
Share: | | |
Comments
Leave a comment

Advertisement

Test Sidebar Ad
Search

Recent News

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

Get In Touch

Call Us:
9454014312

Email ID:
tahkikatnews.in@gmail.com

Follow Us
Follow Us on Twitter
Follow Us on Facebook

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.