गोरखपुर ब्यूरो
गोरखपुर के सांसद रवि किशन इन दिनों लगातार जनसंपर्क का काम कर रहे हैं। नगर निकाय चुनाव की तिथि जैसे- जैसे नजदीक आ रही है प्रत्याशियों का जीत के लिए प्रयास भी तेज होता जा रहा है। सांसद रवि किशन ने भी शुक्रवार को कैम्पियरगंज, पीपीगंज, वार्ड 4 मदन मोहन मालवीय नगर, गिरधरगंज सहित कई जगहों पर जनसभाएं की और भाजपा प्रत्याशियों की जीत के लिए अपील की।
सांसद ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार जरुर बनेगी। इसके लिए आमजन मानस ने भी मन बना लिया है। केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाना और पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करना मेरे जनसंपर्क का लक्ष्य है। लगातार यह जारी है और आगे भी पार्टी के लिए यह जारी रहेगा। सांसद ने कहा कि गोरखपुर की जनता ने विकास व सुशासन पर मुहर लगाने का मन बना लिया है। और योगी सरकार ने पूरे प्रदेश में सुशासन व कानून व्यवस्था की एक मिसाल पेश की है। यहां की जनता यहां हुए ऐतिहासिक कार्यों को महत्व दे रही है। भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है।
सांसद ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने विकास के कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। आज उद्योग,कृषि, शिक्षा, सड़क, बिजली, रोजगार, स्वास्थ्य सहित सभी क्षेत्रों में तीव्र गति से विकास हुआ है। भारत की पहचान आज पूरे विश्व में है। यहां की जनता का मान विदेशों में बढ़ा है। आज भारत जी- 20 जैसे बैठकों का प्रतिनिधित्व कर रहा है। जो हमारे लिए गौरव की बात है।
सीएम योगी ने इन छह सालों में विकास के जो कीर्तिमान गोरखपुर स्थापित किए हैं वो पहले सपने जैसा था। आज यहां बड़ी- बड़ी कंपनियां अपने प्लांट लगा रही है। चारों तरफ उद्योगों का जाल बिछा है। एक नये गोरखपुर का सपना साकार हुआ है।
सांसद रवि किशन ने शुक्रवार को गोरखपुर के कैम्पियरगंज चौमुखा नगर पंचायत, पीपीगंज नगर पंचायत के भगवानपुर चौराहा, वार्ड चार मदन मोहन मालवीय में दिव्यमान चौक के पास, वार्ड 25 गिरधरगंज, महादेव झारखण्डी सहित अन्य जगहों पर जनसभाएं की।
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।
© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.