Test Ad
किसान की बेटी आंशी सिंह हाई स्कूल और अर्पिता पांडे इंटर ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर किया कालेज टॉप

किसान की बेटी आंशी सिंह हाई स्कूल और अर्पिता पांडे इंटर ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर किया कालेज टॉप

रिपोर्टर उपेंद्र कुमार पांडेआजमगढ़


लोगों ने जताई खुशी,मिल रही शुभकामनाएं। - प्रबंधक जिला जीत तिवारी


 आजमगढ़ बुढ़नपुर तहसील:: केशव प्रसाद इंटर कॉलेज धनेज पांडेय (पाती) कोईलसा  आजमगढ़ की छात्राओं ने तहसील में किया नाम रोशन। अपनी कठिन मेहनत की बदौलत आंशी सिंह s/0 रिंकू सिंह, ग्राम- टहर पोस्ट -टहर वाजिदपुर हाई स्कूल मे 90% प्रथम स्थान ,शिवांगी पांडेS/0 प्रमोद पांडे ग्राम -धनेज पांडे ,पोस्ट- विनोवापुरी 87% दूसरा स्थान, आकांक्षा दुबेS/0 राजेश दुबे तीसरा स्थान86%  में सर्वाधिक अंक हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया। इसी क्रम में इंटरमीडिएट की छात्रा अर्पिता पांडे S/0शशि कांत पांडे प्रथम स्थान 87%,अर्चना पांडे S/0श्रीकांत पांडे दूसरा स्थान87%, प्रियम त्रिवेदी तीसरा स्थान 83%,प्राप्त कर कॉलेज का मानो सम्मान बढ़ाएं ।जहां एक ओर अपने कालेज और गुरुजनों का मान बढ़ाया है वहीं अपने स्वजनों सपनों को साकार करने का संकेत दिया है। शुरू से ही होनहार और पढ़ाई के प्रति समर्पित रहने वाला केशव प्रसाद इंटर  कॉलेज धनेज पांडे आजमगढ़ का छात्रा हैं। इनके पिता मूल रूप से खेती का कार्य करते हैं  । पूरे परिवार का खर्चा इसी से चलता है और  अपनी गरीबी से बालिका को पढ़ाया और बालिका ने आज पिता और पूरे परिवार का नाम रोशन किया  और दोनों बालिका हाई स्कूल इंटर  में प्रथम स्थान प्राप्त किया।.इस कामयाबी पर कालेज के गुरुजनों और परिजनों सहित  संबंधियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामना दी।  प्रबंध जिलाजीत तिवारी ने छात्रों को माला पहनाकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित और बधाई उत्साह वर्धन किये। इसी प्रकार प्रधानाचार्य ममता तिवारी, शिशिर चौबे ,मनोज निषाद, आदित्य दुबे इत्यादि लोगों ने बच्चों का  मुंह मीठा किया और बधाई और शुभकामनाएं दिया साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना की इसी तरीके से क्षेत्र का नाम रोशन होता रहे .हासिल कर कालेज का गौरव बढ़ाया है।

किसान की बेटी आंशी सिंह हाई स्कूल और अर्पिता पांडे इंटर ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर किया कालेज टॉप
Admin
Share: | | |
Comments
Leave a comment

Advertisement

Test Sidebar Ad
Search

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

Get In Touch

Call Us:
9454014312

Email ID:
tahkikatnews.in@gmail.com

Follow Us
Follow Us on Twitter
Follow Us on Facebook

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.