मयंक पाण्डेय
अमेठी : शाहगढ़ के ग्राम रामशाहपुर निवासी अरविंद कुमार पुत्र रामशंकर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था।घायल लड़के को ग्राम पंचायत रामशहपुर डरीडीहा के प्रधान(युवा समाजसेवी) अंशू पाण्डेय पुत्र सदाशिव पाण्डेय ने रक्तदान कर जान बचाई है। पेड़ दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। अरविंद के परिजनों को अस्पताल प्रंबधन ने बताया कि अरविंद को बचाने में किसी को ब्लड डोनेट करना होगा। चूकि पेड़ दुर्घटना में रक्त बहुत बह गया था, इसलिए बी पॉजिटिव रक्त लगेगा।जिसके बाद ग्राम प्रधान अंशू पाण्डेय को इसकी जानकारी लगी। उन्होंने तुरंत अपने काम छोड़ अस्पताल जाकर बी पॉजिटिव रक्त का दान किया है। जानकारी के अनुसार बी पॉजिटिव ब्लड ग्रुप के लोगों की सोचने-समझने की शक्ति अन्य लोगों के मुकाबले अच्छी होती है। जिन लोगों का ब्लड ग्रुप B पॉजिटिव है उनके दिमाग में पेरिटोनियल और टेम्पोरल लोब के सेरिब्रम ज्यादा एक्टिव होते हैं, जिससे इनकी याददाश्त तेज होती है और दिमाग एक्टिव रहता है। जो सैकड़ों में किसी एक व्यक्ति में पाया जाता है, इसलिए जब भी किसी की जिदंगी बचाने का सवाल आता है। ग्राम प्रधान तुरंत ही रक्त देने तैयार हो जाते है। इससे पहले भी बीस से ज्यादा बार पाण्डेय जी ने दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए रक्त का दान कर चुके है।ग्राम प्रधान अंशू पाण्डेय ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बड़े हादसों के बाद या सर्जरी के समय मरीजों को खून की सबसे ज्यादा जरूरत पड़ती है। क्योंकि उनके शरीर का काफी खून निकल जाता है। ऐसे मरीज जो खून की भारी कमी, ब्लड कैंसर इत्यादि से रक्त के लिए जुझते है ऐसे जरूरतमंद लोगों के लिए हमको सामने आना चाहिए।
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।
© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.