Test Ad
खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 की लाॅन्च सेरेमनी का किया जायेगा सजीव प्रसारण आज

खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 की लाॅन्च सेरेमनी का किया जायेगा सजीव प्रसारण आज

मयंक पाण्डेय अमेठी 


मुख्यमंत्री द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु प्रदेश के 04 रूट पर की जायेगी रवाना मशाल रैली


अमेठी।  खेल निदेशालय, उ0प्र0 के निर्देशानुसार जिला क्रीड़ाधिकारी आनन्द बिहारी श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 का प्रदेश के जनपद लखनऊ/वाराणसी/गोरखपुर/गौतमबुद्धनगर (नोएडा) एवं दिल्ली में 25 मई 2023 से 03 जून 2023 तक आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 05 मई 2023 को प्रातः 09ः00 बजे खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 की लाॅन्च सेरेमनी (लोगो, एन्थम, जर्सी, मशाल) जुपिटर हाॅल, इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर लखनऊ में आयोजित की जायेगी। उक्त लाॅन्च सेरेमनी के मुख्य अतिथि  मुख्यमंत्री, उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ, मंत्री युवा मामले, खेल और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार अनुराग सिंह ठाकुर तथा विशिष्ट अतिथि  राज्यमंत्री गृह व युवा मामले एवं खेल, भारत सरकार निसिथ प्रमाणिक, मंत्री खेल एवं युवा कल्याण विभाग, उ0प्र0 गिरिश चन्द्र यादव होंगे। इस सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि लाॅन्च सेरेमनी के अवसर पर खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु प्रदेश के 04 रूट पर मशाल रैलियाॅ मा0 मुख्यमंत्री, उ0प्र0 सरकार द्वारा रवाना की जायेगी जिसका सजीव प्रसारण डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम, अमेठी में प्रातः 08ः00 बजे किया जायेगा। इस हेतु जनपद के अधिक से अधिक खिलाड़ी उपरोक्त स्थल पर समय से उपस्थित होकर सजीव प्रसारण को देख सकते है।

खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 की लाॅन्च सेरेमनी का किया जायेगा सजीव प्रसारण आज
Admin
Share: | | |
Comments
Leave a comment

Advertisement

Test Sidebar Ad
Search

Recent News

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

Get In Touch

Call Us:
9454014312

Email ID:
tahkikatnews.in@gmail.com

Follow Us
Follow Us on Twitter
Follow Us on Facebook

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.