रिपोर्ट:अरविन्द शर्मा कानपुर देहात
रूरा कानपुर देहात। ससुर के चुनाव प्रचार की कमान अब बहुओं ने संभाली है जिसके चलते भाजपा प्रत्याशी राम जी गुप्ता की पुत्रवधू स्वाती ओमर ने सास ऊषा गुप्ता संग नगर के विभिन्न मोहल्लों में जन संपर्क करके ससुर राम जी गुप्ता के पक्ष में मतदान की अपील की।
सास ऊषा गुप्ता, बुआ सास रत्ना गुप्ता, चाची सास सुषमा गुप्ता के साथ निकली पुत्रवधू स्वाती गुप्ता ने सुमन द्विवेदी , माधुरी, पिंकी पाठक,नीता गुप्ता, श्वेता ओमर, विमला ओमर, अल्का शर्मा, दीपा, पिंकी पाठक, राधा गुप्ता, पिंकी गुप्ता, सुषमा गुप्ता, शशि गुप्ता, सुमन द्विवेदी, श्यामा गुप्ता, नित्या, रीना गुप्ता आदि समर्थकों के साथ रूरा नगर पंचायत के शास्त्री नगर, बाजार वार्ड, गणेश गंज, जवाहर नगर में व्यापक जन संपर्क किया और अपने ससुर भाजपा प्रत्याशी राम जी गुप्ता के पक्ष में मतदान करने की गुजारिश की।
वहीं भाजपा प्रत्याशी राम जी गुप्ता ने भाजपा नेताओं मदन पांडेय,भानू प्रकाश मिश्रा, चौधरी नाहर सिंह यादव, शैलेंद्र सिंह राजावत, संजय द्विवेदी, श्याम जी गुप्ता, गिरजेश दुबे, विनोद कुमार सक्सेना आदि के साथ राम नगर, जवाहर नगर,सुभाष नगर आदि मोहल्लों में नुक्कड़ सभाएं आयोजित की। जहां के निवासियों से रूबरू होते हुए कहा समस्याओं का निराकरण का वादा करके वोट मांगे।
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।
© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.