कैलाश सिंह विकास वाराणसी
वाराणसी। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के बेनियाबाग कार्यालय पर सोमवार को वाईस चेयरमैन वेदमूर्ति शास्त्री ने रेडक्रॉस का झंडारोहण किया। उपस्थित सभी सदस्यों ने रेडक्रॉस के संस्थापक सर हेनरी डियूनेन्ट के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।
रेडक्रॉस के संस्थापक सर हेनरी डियूनेन्ट का जन्मदिन 8 मई पूरे विश्व में रेडक्रॉस दिवस के रूप में मनाया जाता है और सदस्य मानवता की सेवा का संकल्प लेते हैं।
रेडक्रॉस सोसाइटी आगामी एक माह सामुदायिक सेवा माह के रूप में मनायेगा। जिसमे जनकल्याण के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कैंसर और थैलेसीमिया पीड़ित लोगों के सहायतार्थ रेडक्रॉस सदस्य रक्तदान शिविर लगा कर रक्तदान करेंगे। इस अवसर पर विजय शाह, डा.संजय राय, वेदमूर्ति शास्त्री, डा.एस.एस. गांगुली, संजय कुमार राय, अरविन्द विश्वकर्मा,विद्याधर, जे पी बालानी, डॉ अजय अग्रवाल, कमल किशोर तिवारी, डॉ सुनील मिश्रा,डा पी के सिंह, रामगोपाल त्रिपाठी, रोहित बालानी, शेषनाथ राय, रौशन अली, राजेश गुप्ता, महेश माहेश्वरी, जिब्रान अंसारी, विद्याधर, श्याम सुंदर, मृत्युंजय आदि शामिल हुए और सक्रिय योगदान दिया।
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।
© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.