कैलाश सिंह विकास वाराणसी
वाराणसी।आर्य महिला कालेज में सिविल निरीक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षा विभाग की छात्राओं ने शिविर तैयार किया गया था। शिक्षा विभाग की छात्राओं ने बिना बर्तन के भोजन पकाने की कला को स्काउट के माध्यम से जाना।
मुख्य अतिथि प्राचार्या प्रो. रचना दुबे ने छात्राओं द्वारा बनाए गए शिविर का निरीक्षण किया। शिक्षा विभाग की डा० नमिता सिन्हा, डॉ अनीता अग्रवाल, डा०विनीता, डॉ० पूनम, डॉ कौशलेंद्र डॉ धनजीत, डॉ० जया रॉय,गीता ने शिविर में अवलोकन सहयोग दिया।शिविर में जीवन यापन मूल भूत आवश्यकताओं से संबंधित गजट का निर्माण किया गया।
कार्यक्रम का संचालन रामेश्वरी वर्मा संचालन डा मीना कुमारी किया। बिना बर्तन के भोजन बनाने की कला एवम विषम परिस्थितियों में जीवन जीने की कला का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। अनिवार्य स्काउट गाइड के इस इस कार्यक्रम में सात टोली का निर्माण किया गया तथा प्रत्येक समूह को एक निर्धारित नाम दिया गया जिसमें प्रथम टोली किरण बेदी है उसकी टोली नायिका लक्ष्मी गौतम, दूसरा टोली सावित्रीबाई फुले नायिका सुभ्रा कुमारी, तीसरा मदर टेरेसा नायिका प्रिया मौर्या, चौथा टोली इंदिरा गांधी नायिका अन्विता, पांचवा समूह रानी लक्ष्मीबाई ग्रुप लीडर नंदिनी, छठवां टोली सरोजिनी नायडू टोली लीडर नेहा, सातवां ग्रुप कल्पना चावला काजल गुप्ता है। सभी टोली ने बिना बर्तन के भोजन बनाने के कला का प्रदर्शन किया
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।
© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.