window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); कन्नौज में स्कूल के मासूम छात्रों से मजदूरी कराये जाने को वीडियों बायरल - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 16 January 2019

कन्नौज में स्कूल के मासूम छात्रों से मजदूरी कराये जाने को वीडियों बायरल


रिपोर्ट मोबीन मन्सुरी 
 
कन्नौज में स्कूल के मासूम छात्रों से मजदूरी कराये जाने को वीडियों बायरल होने के बाद हड़कंप कट गया।  जिसके बाद अफसर जहां जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की बात कह रहे हैं। तो वहीँ स्कूल की प्रधानाध्यापिका अपने खिलाफ साजिश की बात बताकर स्कूल द्वारा ऐसा कृत्य न कराये जाने की बात कह रही हैं। 

जनपद कन्नौज के छिबरामऊ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कुंवरपुर बनवारी का एक वीडियों बायरल हो रहा है जिसमे स्कूल के मासूम बच्चे मजदूरी करते हुए दिखाए दे रहे हैं।  बायरल हुए अलग अलग वीडियों में साफ़ देखा जा सकता है कि किसी में बच्चे सीमेंट की ईंट ढोते दिखाई पड़ रहे हैं तो किसी में मिटटी की ईंट ढोते नजर आ रहे हैं।  तो वही एक वीडियों में बच्चे कुछ लकड़ी का सामान ढो रहे हैं। बताते चले कि जैसे ही यह वीडियो सोसल मीडिया पर बायरल हुआ तो अफसरों में हड़कंप कट गया।  जिसके बाद छिबरामऊ एसडीएम गौरब शुक्ल ने खंड विकास अधिकारी को मामले की जाँच सौंप दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की बात कही।  

स्कूल के बच्चों से मजदूरी का वीडियों बायरल होने के बाद स्कूल की प्रधानाध्यापिका भी मीडिया के सामने आई और उन्होंने मामले में अपनी सफाई देते हुए कहा कि जो वीडियो बायरल हो रहा है वह पूरी तरह से गलत है। मैं आठ तारीख से डायट के प्रशिक्षण पर थी।  दरअसल विद्यालय में जो दूसरी तरफ हमारी जगह है उस पर निर्माण कार्य चल रहा है। जिसका विरोध स्कूल के सामने रह रहे राकेश नाम का एक शख्स कर रहा था। उसने हमसे निर्माण कार्य न कराने की बात कह कर धमकी भी दी थी कि अगर निर्माण कार्य न रुकवाया तो तुमको इस विद्यालय से जाना पड़ जायेगा।
 
 जिसकी शिकायत हमने एसडीएम और सीओ से भी की थी।  उनका कहना है कि यह जो वीडियो है वो विद्यालय समय के बाद बच्चों को गुमराह करके बनाया गया। विद्यालय में इसकी किसी को कोई जानकारी नहीं हैं।  

कुछ दिन पहले प्राथमिक विद्यालय रितुकाला में बच्चों से स्कूल में झाड़ू लगवाने का वीडियो वायरल हुआ था। इस पर बीएसए ने आदेश जारी कर शिक्षकों को सख्त हिदायत दी थी कि यदि किसी स्कूल में बालश्रम होते मिला तो संबंधित प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद भी जनपद के कई स्कूलों में शिक्षक बालश्रम कराने से बाज नही आ रहे हैं। मामले की जानकारी हुई है। बीईओ से जांच करा कर दोषी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।