window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); हार के लिए बहानेबाजी का पूर्वाभ्यास करने लगी हैं मायावती - विद्यासागर सोनकर - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 12 April 2019

हार के लिए बहानेबाजी का पूर्वाभ्यास करने लगी हैं मायावती - विद्यासागर सोनकर


न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ

भारतीय जनता पार्टी ने बसपा सुप्रीमों मायावती के ट्वीट पर तंज कसते हुए कहा कि पहले चरण के चुनाव ने ही मायावती जी को हार का आभास करा दिया है और वह अपनी हार के कारणों के लिए बहानेबाजी का पूर्वाभ्यास करने लगी है। भाजपा प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने कहा कि मायावती जी का तिलस्म टूट चुका है। लम्बे समय तक दलितों के वोंटो के दम पर सौदेबाजी करने वाली मायावती जी को दलितों ने ही बेदम कर दिया है। चुनाव परिणाम आने के बाद अपनी हार पर बोलने के लिए मायावती जी ने ईवीएम और प्रशासन जैसे शब्दों का प्रयोग अभी से शुरू कर दिया है।  प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने मायावती जी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि दलित समाज के सामने मायावती जी बहुुत पहले बेनकाब हो चुकी है और इसी का परिणाम है कि 2012, 2014, 2017 के बाद अब 2019 में भी एक बार फिर भारी पराजय ने उनकी कुण्डी खटका दी है, और उस पराजय का द्वार 23 मई को खुल जाएगा। मायावती जी वोट के दम पर धन्नासेठों को टिकट बेचती रही। जब सपा के गुण्डे दलितों पर अत्याचर करते थे तो मायावती जी कभी भी उनके लिए उत्तर प्रदेश नही आई, क्योंकि उनका मानना था कि दलित जितना अधिक प्रताड़ित होगा बसपा का वोट उतना ही मजबूत होगा। 

 
श्री सोनकर ने कहा कि अब जबकि बाजार में उनके टिकटों का भाव गिर गया तो उन्होंने दलितों का उत्पीड़न करने वालों के साथ ही गठबंधन करके फिर एक बार धन्नासेठों को टिकट बेंच दिये। पहले चरण के चुनाव के बाद अब जबकि पूंजीपतियों और धन्ना सेंठों को भी अपनी हार स्पष्ट तौर पर दिखने लगी है तो वह जीत की गांरटी के साथ बेंचे गए टिकटों के रूपये वापस मांगने लगे है और यही मायावती जी की अकुलाहट और बेचैनी का कारण है। श्री सोनकर ने कहा कि देश व प्रदेश का दलित वर्ग मोदी सरकार व योगी सरकार में आर्थिक समृद्धि, सामाजिक विकास, सम्मान और खुशहाली के साथ सबका साथ-सबका विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। पहले चरण के चुनाव के रूझान से यह स्पष्ट हो चुका है कि दलित, पिछडे़ वंचित वर्ग मजबूती के साथ भाजपा के पक्ष में खड़ा है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।