लखनऊ। बख़्शी का तालाब के ग्राम भौली में कवि सम्मेलन एवं तहरी भोज का आयोजन हुआ। इसमें बाराबंकी के मशहूर हास्य कवि संदीप अनुरागी, सुनील झंझटी, गीतकार संजय संवारा, पायल भारती, ओम नीरव, नन्द किशोर शर्मा डीयम, गोविन्द मिश्र अबोध, चेतराम अज्ञानी व नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान आदि ने काव्य पाठ किया।
इसका आयोजन यूपी ही नहीं, बल्कि भारत के अन्य प्रांतों में लोकप्रिय हास्य-व्यंग्य कवि चेतराम अज्ञानी जी ने किया था। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान से सम्मानित कवि भाई चेतराम अज्ञानी हर साल जनवरी महीने में अपने आवास पर कवि सम्मेलन एवं तहरी भोज का आयोजन करते हैं।
आज के आयोजन में शिक्षाविद केके सिंह चौहान, प्रधान राम बहादुर सिंह चौहान, विजय वर्मा, सपा जिलाध्यक्ष, सपा नेता विदेशपाल यादव, विजय यादव, दुर्गा बख़्श सिंह चौहान, सुशील सिंह चौहान आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
प्रत्युष गुप्ता
No comments:
Post a comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।