Go!
महिला टीचर ने किया गुरु शिष्य के रिश्ते को शर्मशार

महिला टीचर ने किया गुरु शिष्य के रिश्ते को शर्मशार


गुरु और शिष्य का रिश्ता एक पवित्र रिश्ता माना जाता है किंतु वर्तमान समय में कुछ ऐसे भी व्यक्ति हैं जो इन रिश्तों को शर्मशार करते हैं। ताजा मामला भी इसी प्रकार है जिसमें एक महिला गुरु के के द्वारा कुछ ऐसा कृत किया गया जो चर्चा और चिंता का विषय बन गया।

 दरअसल रूस में टोक्सोवो के प्राइमरी स्कूल की महिला टीचर नाबालिग छात्र के साथ यौन हिंसा की दोषी पाई गई है। 27 वर्षीय एन्ना प्लाक्स्युक को 9 साल की जेल हुई है। यह घटना उस वक्त की है जब एन्ना 25 साल की थी। उसने क्लास के बाद लड़के को रोककर दरवाजा लॉक कर दिया और गलत हरकतें करने लगी। लेडी टीचर ने लड़के से अपने होंठों पर जबरदस्ती किस करवाया। कपड़ों के ऊपर से उसके प्राइवेट पार्ट्स को टच भी किया। एन्ना ने स्टूडेंट को अपनी न्यूड फोटोज भेजीं और उससे भी ऐसी तस्वीरें मांगी। ये हरकतें करीब चार महीने तक चलती रहीं।
रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला तब पकड़ में आया जब लड़के की मम्मी ने व्हाट्सएप पर एन्ना के गंदे मैसेज और फोटोज देखे। उन्होंने तुरंत स्कूल डायरेक्टर और पुलिस को इसकी सूचना दी। एन्ना प्लाक्स्युक ने पुलिस के सामने कबूल किया कि वह क्लासरूम में लड़के के साथ छुप-छुपकर मिलती थी। उसने यह भी कहा कि लड़का कई महीनों से उसका ध्यान खींच रहा था और उसकी तारीफें करता था। मगर, कोर्ट ने उसे 14 साल से छोटे बच्चे के खिलाफ यौन हिंसा का गुनहगार माना। उसे एक साल से ज्यादा वक्त तक ट्रायल से पहले जेल में रखा गया। उसे रिहा होने के बाद एक साल तक टीचिंग करने से भी बैन कर दिया गया।

| |
Leave a comment
6574

Comment

Advertisement

Test Sidebar Ad

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

© Tahkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tahkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams