Go!
कांग्रेस की कार्यशाला में 2027 में सरकार बनाने का संकल्प

कांग्रेस की कार्यशाला में 2027 में सरकार बनाने का संकल्प

 

लखनऊ  स्थित गांधी भवन (प्रेक्षागृह कैसरबाग ) में कांग्रेस ने संगठन की मजबूती के लिए कार्यशाला की, कार्यक्रम में राष्ट्रीय और प्रदेश के नेता शामिल हुए और कांग्रेस नेताओं ने 2027 में प्रदेश में सरकार बनाने का संकल्प लिया, एवं संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत कर प्रत्येक जनपद में पार्टी का वार रूम स्थापित करने पर सुझाव हुआ, और कार्यशाला में सभी नए राहुल गांधी जी द्वारा चलाए जा रहे जातीय जनगणना पर आभार व्यक्त किया गया और राष्ट्रीय नेताओं ने संगठन की मजबूती पर अपने विचार रखे, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉ0 भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर हुई एवं उसके बाद पाकिस्तान संघर्ष में शहीद सैनिकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


कार्यशाला का शुभारंभ देश का राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम गाकर हुई , नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से खचाखच भरे सभागार में उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने देश के ध्वज तिरंगा को लहराकर देश और भारतीय सेना के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, संगठन सृजन निर्माण को एक नई दिशा हेतु उपस्थित सभी कांग्रेसजनों के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा जारी उनका वीडियो संदेश सुनाया गया। तत्पश्चात देश के विकास में कांग्रेस और सरकारों द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों एवं निर्णयों पर लघु फिल्म भी पदाधिकारियों को दिखाई गई ।

कार्यशाला में उपस्थित कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव, प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पाण्डेय ने कहा हमें अगले 100 दिनों में संगठन सृजन पूर्ण कर लेना है, यहां बैठे हर व्यक्ति पर नेतृत्व ने विश्वास जताया है और आपको अपने समर्पण और कर्मठता से उस पर खरे उतरना है, आपको  5 स्तरीय (जिला, ब्लाक, मंडल, न्याय पंचायत, बूथ) तक संगठन निर्माण कर अंतिम व्यक्ति तक कांग्रेस के गौरवशाली विरासत का संदेश पहुंचाना है और पार्टी की पुनः सत्ता में वापसी करानी है। हमारा कार्यकर्ता 2027 में कांग्रेस सरकार बनाने के लिए तैयार है,2027 का चुनाव हमारे लिए और प्रदेश के लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है, जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है ।

 श्री पाण्डेय ने कहा कि न सिर्फ मुख्य संगठन बल्कि फ्रन्टल विभाग एवं प्रकोष्ठों के भी संगठनों को तैयार करना है एवं सभी के बीच में एक समन्वय स्थापित करना है। इस संगठन सृजन का उद्देश्य जन जोड़ो, जन संघर्ष, जन विकल्प का संकल्प है। हमें सभी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्यों एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों का भी संगठन निर्माण में सहयोग लेना है।

श्री पाण्डेय ने कहा कि संगठन को और अधिक गतिशील बनाने के लिए मंडल कमेटी व न्याय पंचायत कमेटियों का भी गठन किया जाएगा इसके साथ ही  बीएलए-1 तथा बीएलए-2 की नियुक्ति भी की जाएगी जो मतदाता सूची पर कार्य करेंगे। जिले के अन्तर्गत कानूनी सलाह शिविर का निर्माण किया जायेगा, खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। प्रत्येक 15 दिनों में जिला/शहर अध्यक्षों की समीक्षा बैठक भी की जायेगी।

कार्यशाल को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय  ने आए हुए सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि राहुल जी देशहित में एक बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं, जिससे घबराई हुई भाजपा सरकार उन्हें रोंकने के लिए लगातार साजिश कर रही है मगर हम सभी कांग्रेसजन प्रतिबद्ध है अपने नेता के साथ इस लड़ाई को लड़ने के लिए। श्री राय ने कहा संगठन निर्माण जो मेहनत प्रियंका नेतृत्व में 2022 में हुई थी उसका परिणाम हमें 2024 के लोकसभा चुनाव में देखने को मिला, श्री राय ने 2027 चुनाव के लिए अभी से सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को जुटने का निर्देश दिया ।

अपने सम्बोधन में उ0प्र0 कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता अराधना मिश्रा ‘‘मोना’’ जी ने कहा कि जननायक श्री राहुल जी एक मजबूत संकल्प के साथ संघर्ष की राह पर निकल पड़े हैं। हम 2027 में एक नई इबारत लिखेंगे।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा कार्यशाल में उपस्थित पदाधिकारियों को पावर प्वाइंट प्रिजेन्टेशन के जरिए मीडिया के कई पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और संघ दिन भर फेक न्यूज फैलाता रहता है और अपने हिसाब से नये नरेटिव गढ़ता रहता है। इतना ही नहीं यह लोग दिनभर इतिहास से छेड़छाड़ कर सामाजिक ताने-बाने को बिगाड़ने का काम करते रहते हैं। हमें इस झूठ से लड़ना है और अपनी सांझी विरासत को जनता तक पहुंचाना है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी वॉर रूम के चेयरमैन, सांसद शशिकांत सेंथिल ने बूथ लेवल तक संगठन सृजन किस प्रकार से किया जाए इस पर गहरी चर्चा की। उन्होंने कहा कि वॉर रूम सिर्फ एक बूथ लेवल तक संगठन सृजन का साधन नहीं है बल्कि हम इसे एक कनेक्ट सेंटर के रूप में विकसित करेंगे। श्री सेंथिल ने कहा कि जननायक श्री राहुल गांधी जी कहना है कि पूरे संगठन के पदानुक्रम में जिला इकाई सबसे महत्वपूर्ण है और हम पूरे संगठन को जिला कमेटियों के द्वारा संचालित करायेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन और मतदाता का आपसी जुड़ाव ही हमारे सूक्ष्म प्रबंधन का सबसे प्रमुख उद्देश्य है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया की चेयरपर्सन  सुप्रिया श्रीनेत जी ने कहा कि आज के युग में सोशल मीडिया जनता तक अपनी आवाज पहुंचाने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने उपस्थित सभी पदाधिकारियों से कहा कि आप सभी टीवीटर, फेशबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यमों से आम जनमानस से जुडे़ पार्टी की नीतियों को उन तक पहुंचाये और भाजपा के कुशासन का सच उन्हें बताएं।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के चेयरमैन डॉ0 अनिल जयहिन्द ने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई जो जननायक श्री राहुल गांधी जी लड़ रहे हैं वही हमारा मूल आधार है। सामाजिक न्याय पर आधारित तेलंगाना मॉडल ही इस देश के विकास का सबसे सही मॉडल है। श्री जयहिन्द ने गुजरात मॉडल की आलोचना करते हुए कहा कि यह एक ऐसा मॉडल है जो आर्थिक असमानता को जन्म देता है और सामाजिक न्याय नियमों के पूरी तरह विरूद्ध है।

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी के चेयरमैन अलका लांबा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही महिला हितों की पक्षधर रही है। हम नारी न्याय के समर्पित पार्टी हैं। श्रीमती लांबा ने कहा कि महिला कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को बड़ी सफलता मिली है और पूरे देश में लाखों महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन राजेश लिलोठिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा संविधान के मार्ग पर चलकर सभी को बराबरी का हक दिलाना है। प्रदेश में दलितों के खिलाफ हो रहे अपराधों पर कांग्रेस पार्टी सजग है एवं प्रतिबद्ध है उनके हक और अधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन, सांसद इमरान प्रतापगढ़ी  ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 15 दिनों के भीतर अल्पसंख्यक कांग्रेस उत्तर प्रदेश का एक नया चेयरमैन नियुक्त किया जायेगा  और 100 दिनों के भीतर विधानसभा स्तर तक अल्पसंख्यक कांग्रेस अपना संगठन खड़ा करेगी। श्री प्रतापगढ़ी ने कहा कि भाजपा ने भ्रम फैलाया है कि अल्पसंख्यक का मतलब सिर्फ मुसलमान है जबकि सच यह है कि अल्पसंख्यक वर्ग में ईसाई, बौद्ध, सिक्ख, जैन सभी आते हैं।

अखिल भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के चेयरमैन वरूण चौधरी ने कहा कि भारत एक युवा देश है और इसी युवा शक्ति की ताकत से हम भाजपा के इस तानाशाही राज खात्मा करेंगे।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव, सह प्रभारी उत्तर प्रदेश  धीरज गुर्जर, राजेश तिवारी, सत्यनारायण पटेल, नीलांशू चतुर्वेदी, तौकीर आलम, प्रदीप नरवाल एवं विधायक  वीरेन्द्र चौधरी  ने भी कार्यशाला में उपस्थित पदाधिकारियों को सम्बोधित किया।

| |
Leave a comment
L3JM

Comment

Advertisement

Test Sidebar Ad

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

© Tahkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tahkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams