Test Ad
स्वामी विवेकानंद जी ने दुनिया में बजाया भारतीय संस्कृति का डंका -- सहजानंद राय

स्वामी विवेकानंद जी ने दुनिया में बजाया भारतीय संस्कृति का डंका -- सहजानंद राय

गोरखपुर ब्यूरो 

गोरखपुर। आज स्वामी विवेकानंद जी के जन्म जयंती अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा गोरखपुर महानगर द्वारा युवा मतदाता ,भारत का भाग्य विधाता विषय पर कार्यक्रम महानगर अध्यक्ष सत्यार्थ मिश्रा के नेतृत्व मे बेनीगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गईं |


युवा मतदाता ,भारत का भाग्य विधाता  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने  सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद जी की चित्र पर माल्यार्पण करने के पश्चात युवा मतदाता भारत का भाग्य विधाता विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया ।

  

मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से प्रेरणा ले युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, भारत को विकसित बनाने में अपना योगदान दे युवा, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया प्रधानमंत्री की इस  संकल्प को  साकार करने के लिए युवा पीढ़ी आगे आए।

 स्वामी विवेकानंद जी हमारे प्रेरणा स्रोत हैं। युवाओं का नेतृत्व मार्गदर्शन करने के लिए स्वामी विवेकानंद जी का जीवन आदर्श है। स्वामी जी का शिकागो में दिया गया भाषण भारत की सांस्कृतिक एकता को विश्व पटल पर उतारना आज के युवा का लक्ष्य होना चाहिए। कि इस प्रकार के आयोजन से समाज के हर वर्ग के बीच में समरस्ता का भाव उत्पन्न होता है। देश के प्रति बलिदान देने वाले बलिदानियों की यात्रा भारतीय जनता युवा मोर्चा लेकर चल रहा है।


महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा सत्यार्थ मिश्रा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का सन्यास उनके जीवन में ही था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन युवाओं के लिए नित नए विकास कार्यों को जमीन  पर उतार रहे हैं।कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा सत्यार्थ मिश्रा ने किया


कार्यक्रम में प्रमुख रूप से युवा   मोर्चा क्षेत्रीय मन्त्री अंबिकेश दूबे,उमेश अग्रहरी ,आनंद मिश्र,राजेश पांडेय, हर्ष श्रीवास्तव, रजत गुप्ता,कर्मवीर सिंह विशाल पांडेय, मीडिया प्रभारी राहुल साहनी,अभिनव एबट,आकाश श्रीवास्तव, मनीष जैन , राहुल चौबे राना, अभिषेक श्रीवास्तव हेमंत मिश्रा,शिवम सिन्हा,आलोक आनंद ,शशांक द्विवेदी,अनुराग दीप आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।

स्वामी विवेकानंद जी ने दुनिया में बजाया भारतीय संस्कृति का डंका -- सहजानंद राय
Admin
Share: | | |
Comments
Leave a comment

Advertisement

Test Sidebar Ad
Search

Recent News

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

Get In Touch

Call Us:
9454014312

Email ID:
tahkikatnews.in@gmail.com

Follow Us
Follow Us on Twitter
Follow Us on Facebook

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.