Test Ad
दस हजार का इनामिया वांछित पशु तस्कर गिरफ्तार

दस हजार का इनामिया वांछित पशु तस्कर गिरफ्तार


विनोद कुमार सोनबरसा बाजार गोरखपुर 

गोरखपुर। एम्स थाना एवं सोनबरसा पुलिस ने पशु तस्करी के मामले में वांछित चल रहे दस हजार के इनामिया पशु तस्कर सर्वेश मिश्रा पुत्र स्व. व्यास मिश्रा निवासी ग्राम मिश्रौली, थाना कटया, जिला गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। एम्स पुलिस ने जारी प्रेस नोट में बताया कि 25 जुलाई 2022 को थानाक्षेत्र के सोनबरसा पुलिस चौकी अंतर्गत चेकिंग के दौरान पिकप वाहन से आठ राशि गोवंश बरामद किया गया था। इस सम्बंध में थाना चौरीचौरा में मु.अ.सं. 306/2022 पर धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अज्ञात पिकप चालक व एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के नाम मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान अभियुक्त सतीश मिश्रा व सर्वेश मिश्रा पुत्रगण स्व. व्यास मिश्रा का नाम प्रकाश में आया था। जिसमे से सर्वेश मिश्रा को 14 अप्रैल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी प्रभारी सोनबरसा बाजार ज्ञानेंद्र सिंह, एसओजी प्रभारी एसआई मनीष यादव, एसआई राजमंगल सिंह, हेका. रामइकबाल राव, हेका. अरुण खरवार, हेका. करुणा तिवारी, हेका. दुर्गेश मिश्रा व कांस्टेबल रवि चौधरी शामिल रहे।

दस हजार का इनामिया वांछित पशु तस्कर गिरफ्तार
Admin
Share: | | |
Comments
Leave a comment

Advertisement

Test Sidebar Ad
Search

Recent News

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

Get In Touch

Call Us:
9454014312

Email ID:
tahkikatnews.in@gmail.com

Follow Us
Follow Us on Twitter
Follow Us on Facebook

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.