Test Ad
सपा प्रत्याशी के समर्थन में डिंपल यादव ने किया रोड शो कहा ये लोकतंत्र व संविधान बचाने का चुनाव है

सपा प्रत्याशी के समर्थन में डिंपल यादव ने किया रोड शो कहा ये लोकतंत्र व संविधान बचाने का चुनाव है


राकेश सिंह गोण्डा 

 गोण्डा। समाजवादी पार्टी की सांसद और मैनपुरी से प्रत्‍याशी ड‍िंपल यादव ने शन‍िवार को गोण्डा लोकसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी श्रेया वर्मा के समर्थन में रोड शो क‍िया। इस दौरान उन्‍होंने पीएम मोदी व सीएम योगी पर जमकर निशाना साधा। ड‍िंपल ने कहा- 'जो परिवार वाले नहीं हैं उन्हें परिवार का दर्द क्या होता है यह नहीं पता। परिवार की जिम्मेदारी क्या होती है वह इसे नहीं जानते। समाजवादी पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो रिश्ते निभाना जानती है,जो परिवार का दर्द समझती है‌।' ड‍िंपल ने कहा क‍ि ये संविधान और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है‌। यह परिवर्तन और बदलाव का चुनाव है। यह बदलाव युवाओं के हाथ में है‌ और इस जनसमूह को देखकर यह तय हो गया है कि इस बार बदलाव होकर रहेगा। सपा प्रत्याशी श्रेया वर्मा को गोंडा की बेटी बताते हुए सपा सांसद ने कहा कि गोंडा की जनता न सिर्फ युवा और नया सा‌ंसद चुनेगी बल्कि वह महिला शक्ति का भी समर्थन करेगी। उन्होंने कहा कि ऐसा सांसद चुनिए जो आपके बीच में रहे। आपके सुख-दुख में काम आए, न कि ऐसा सांसद जो चुनाव जीतने के बाद दिखाई न दे। गोंडा की जनता ने हमेशा सपा को आशीर्वाद दिया है। यहां की जनता ने बाबूजी (बेनी प्रसाद वर्मा) को भी आशीर्वाद दिया है।

हम अपने कार्यकर्ता पर आंच नहीं आने देंगे। ड‍िंपल यादव ने कहा कि मैनपुरी व कन्नौज में सपा कार्यकर्ता डरे नहीं, प्रशासन का डटकर मुकाबला किया। आप बताइए डरेंगे तो नहीं, दबाव में तो नहीं आएंगे, घबराएं तो नहीं। हम अपने कार्यकर्ता पर आंच नहीं आने देंगे। भाजपा पर दबाव की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए डिंपल यादव ने कहा कि इस दबाव की राजनीति का पतन जनता के हाथ में है और जनता के सहयोग से समाजवादी पार्टी इस राजनीति को खत्म करेगी। डिंपल यादव ने सपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 20 मई को सुबह सात बजे से दोपहर 12 तक सभी लोग अपना मतदान कर लें। पूर्व मंत्री राकेश वर्मा, सपा नेता सूरज सिंह साथ रहे। गोंडा लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी श्रेया वर्मा के पक्ष में आयोजित रोड शो में डिंपल यादव को सुबह 11.30 बजे पहुंचना था,लेकिन वह अपने निर्धारित कार्यक्रम से करीब दो घंटे देरी से गोंडा पहुंची। डिंपल के स्वागत में गोंडा में जनसौलाब उमड़ पड़ा। रोड शो में उमड़ी भीड़ को देखकर डिंपल यादव भी गदगद नजर आईं। भीषण गर्मी और 42 डिग्री तापमान के बीच चुनावी रथ पर खड़ी डिंपल यादव पूरे रौ में दिखी। प्रचंड गर्मी के बीच लोगों को संबोधित किया। पूर्व मंत्री राकेश वर्मा,सपा नेता सूरज सिंह सहित भारी संख्या में पदाधिकारी,कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

सपा प्रत्याशी के समर्थन में डिंपल यादव ने किया रोड शो कहा ये लोकतंत्र व संविधान बचाने का चुनाव है
Admin
Share: | | |
Comments
Leave a comment

Advertisement

Test Sidebar Ad
Search

Recent News

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

Get In Touch

Call Us:
9454014312

Email ID:
tahkikatnews.in@gmail.com

Follow Us
Follow Us on Twitter
Follow Us on Facebook

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.