Test Ad
हर घर तिरंगा अभियान के तहत महानगर भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी हुए शामिल

हर घर तिरंगा अभियान के तहत महानगर भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी हुए शामिल

*


कैलाश सिंह विकास वाराणसी

तिरंगा यात्रा के मार्गों पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा किया गया स्वागत, की गई पुष्पा वर्षा

    वाराणसी l आजादी की अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा भारत माता मंदिर परिसर से महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

  तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी थे। 

   श्री नंद गोपाल नंदी ने मलदहिया चौराहा स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल जी की मूर्ति तथा लहुराबीर चौराहे स्थित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की।

  तिरंगा यात्रा का पदयात्रा जुलूस भारत माता मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर, आईपी सिगरा तिराहा, फातमान, पटेल चौराहा मलदहिया होते हुए लहुराबीर चौराहे स्थित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा तक जाकर संपन्न हुआ।

  तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों के बारे में बताया गया। तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों द्वारा किए जाने वाले *भारत माता की जय* का जय घोष लोगों में राष्ट्रप्रेम की अलख जगाते रहे। तिरंगा यात्रा में बैंड बाजा, ढोल तथा डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों के साथ, वंदे मातरम् और भारत माता की जय के उद्घोष गूंजते रहे। 

   तिरंगा यात्रा के दौरान सिगरा से लहुराबीर के बीच रास्ते भर विभिन्न स्वयंसेवी एवं व्यवसायिक संस्थाओं द्वारा तिरंगा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया  तथा पेयजल की भी व्यवस्था की गई थी।

   तिरंगा यात्रा के दौरान मुख्य रूप से काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महापौर मृदुला जायसवाल, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय, अशोक चौरसिया, नम्रता चौरसिया, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, राहुल सिंह, तिरंगा यात्रा प्रभारी अशोक पटेल, मीडिया प्रभारी किशोर सेठ व श्रीनिकेतन मिश्रा, संतोष सोलापुरकर, शैलेंद्र मिश्रा, रजत जायसवाल, कुसुम पटेल, शोभनाथ मौर्या, योगेश सिंह पिंकू, जितेंद्र सोनकर, हाजी अब्दुल रहीम, अरविंद खरवार, आत्मा विशेश्वर, साधना वेदांती, अभिषेक मिश्रा, डॉ गीता शास्त्री, इंजीनियर अशोक यादव, मधुकर चित्रांश, एडवोकेट अशोक जाटव, डॉ अनुपम गुप्ता, नीरज जायसवाल, बृजेश चौरसिया, डॉ हरी केशरी, किशन कनौजिया, मधुप सिंह, दिलीप साहनी, विवेक मौर्य, डॉक्टर रचना अग्रवाल, कुणाल पांडेय, रितिक मिश्रा  

मीना चौबे, पूर्व महापौर रामगोपाल मोहले, केदारनाथ सिंह, अशोक तिवारी, राजकुमार शर्मा, डॉक्टर सुनील मिश्र 

सिद्धनाथ शर्मा, रतन कुमार मौर्या, अजीत सिंह, अजय प्रताप सिंह, जगन्नाथ ओझा, जितेंद्र यादव, शत्रुघ्न पटेल, अभिषेक वर्मा गोपाल, संदीप चौरसिया, नलिन नयन मिश्र, गोपाल जी गुप्ता मौजूद रहे

हर घर तिरंगा अभियान के तहत महानगर भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी हुए शामिल
admIn
Share: | | |
Comments
Leave a comment

Advertisement

Test Sidebar Ad
Search

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

Get In Touch

Call Us:
9454014312

Email ID:
tahkikatnews.in@gmail.com

Follow Us
Follow Us on Twitter
Follow Us on Facebook

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.