कैलाश सिंह विकास वाराणसी
वाराणसी। वरूणापार क्षेत्र के अर्दली बाजार में न्यू डी-लाइट क्लब दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल को माता वैष्णो के प्राचीन गुफा की आकृति प्रदान की जा रही है। मुख्य द्वार पर आरती द्वार की झलक दिखाई देगी। जम्मू कटरा स्थित माता रानी के दरबार की तर्ज पर बर्फ के बीच से होकर दर्शनार्थियों को माता वैष्णो की पिण्डी स्वरूप का दिव्य दर्शन होगा। क्लब के अध्यक्ष मनोज रावत "अच्छू" ने बताया कि पंडाल में मां दुर्गा शतचंडी स्वरूप में विराजेंगी ।इस स्वरूप का वर्णन देवी भागवत में है। दर्शनार्थियों को निकास द्वार पर बाबा भैरव नाथ और बजरंग बली का दर्शन होगा। मनोज रावत अच्छू ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पांच अक्टूबर को भव्य भंडारा का कार्यक्रम आयोजित है। पूरे क्षेत्र में आकर्षक विद्युत सजावट की जा रही है जो मुख्य आकर्षण का केंद्र होगी। प्रतिमा स्थापना (प्राण प्रतिष्ठा) एक अक्टूबर और मूर्ति का विसर्जन छह अक्टूबर को होगा। महिलाओं के लिए दर्शन- पूजन की विशेष व्यवस्था होगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। पंडाल की सुरक्षा व्यवस्था के लिए क्लब के वायलेटिंयर की टीम बनाई गई है।
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।
© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.