कैँलाश सिंह विकास रिपोट आंनद कुमार सिंह
वाराणसी। पैगम्बरपुर, पंचकोसी स्थित श्रीराम पी जी कालेज के प्रांगण में भारतीय वैश्य चेतना महासभा वाराणसी के तत्वावधान में कलवार समाज के आराध्य देव राजराजेश्वर भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जी का जन्मोत्सव के अवसर पर अथितियों द्वारा भगवान की प्रतिमा पर माल्यार्पण,पुष्प वर्षा व बनारसी अंदाज में मलाई एवं रबड़ी का केक काटकर बड़े ही धूम धाम से मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रविन्द्र जायसवाल, राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, विशिष्ट अतिथि अरविंद गाँधी राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय वैश्य चेतना महासभा रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय वैश्य चेतना महासभा के वाराणसी महानगर अध्यक्ष अनिल जायसवाल व संचालन युवा मंडल अध्यक्ष विनय जायसवाल ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मनोज जायसवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष जायसवाल क्लब,अजितेश जायसवाल प्रदेश अध्यक्ष जायसवाल युवा मंच उत्तरप्रदेश, सतीश गांधी प्रदेश अध्यक्ष भारतीय वैश्य चेतना महासभा, प्रदीप जायसवाल युवा प्रदेश अध्यक्ष, पारसनाथ जायसवाल मंडल अध्यक्ष, प्रबंधक महेंद्र जायसवाल,दिवयांश जायसवाल सहित अनेकों अथितियों एवं वैश्य चेतना महासभा वाराणसी महानगर के समस्त पदाधिकारियों की उपस्थिति रही
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।
© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.